भोपाल : कोहेफिजा थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करने के बाद अनाधिकृत रुप से उसी स्कूल परिसर में रहने वाले उसके परिवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में बेदखल कर दिया गया।
स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों का होगा वैरिफिकेशन।
मासूम बालिका के साथ हुई हैवानियत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के सभी स्कूलों में काम करने वाले ड्राइवर, सफाईकर्मी, सुरक्षा गार्ड, माली आदि कर्मचारियों का 7 दिनों में वैरिफिकेशन पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में ऐसे स्टॉफ़ जो अनाधिकृत रूप से रह रहें हैं, उनको हटाने और स्कूल में लगे सभी cctv कैमरे दुरुस्त करने के लिए भी सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पुलिस उपायुक्त द्वारा पत्र भेजा गया है।
मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना का आरोपी लक्ष्मी नारायण धानुक पिता पूनमचंद उम्र 26 साल निवासी स्कूल परिसर थाना कोहेफिजा भोपाल है। वह मूलत: ग्राम हिनौती नरसिंहगढ जिला राजगढ़ का रहने वाला है, जो बचपन से ही भोपाल मे विभिन्न जगहों पर किराये के मकान में रहता आया है। आरोपी की कोई भी स्थाई अचल संपत्ति होना नही पाया गया है । आरोपी की मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता बैरागढ़ में किराये के मकान में रहकर चौकीदारी करते हैं। आरोपी की पत्नी व दो बच्चे हैं जो उसके साथ ही स्कूल परिसर के कमरे मे निवासरत थे, जिन्हे स्कूल परिसर से हटा दिया गया है।
Related Posts
March 14, 2021 मप्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार, जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराएंगे वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन
मुख्यमंत्री शिवराज से केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सीएम आवास पर की […]
April 26, 2021 कोरोना संक्रमित होने पर मैदानी पत्रकारों को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा, जिला प्रशासन ने दिलाया भरोसा
इंदौर : अपने कुछ साथियों को खोने के बाद भी कोविड-19 के मोर्चे पर मज़बूती से डटे फील्ड के […]
June 9, 2021 सावधान…ज्यादा तेज गति से गाड़ी दौड़ाने वालों की पहचान करेगी लेजर स्पीड गन
इंदौर : राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा […]
April 10, 2024 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से 07 मोबाइल, सिम कार्ड और सट्टे का हिसाब - किताब जब्त।
इंदौर : IPL क्रिकेट […]
February 5, 2025 बड़े बिजनेसमैन के बेटे पर विदेशी युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
इंदौर। बिजनेसमैन वैभव राय के बेटे हर्षुल पर रोमानिया की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया […]
July 18, 2019 इंदौर नगर निगम को बकाया राशि जल्द उपलब्ध कराए सरकार- महापौर भोपाल: इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने भोपाल पहुंचकर नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से […]
December 13, 2024 अखंड धाम पर 57 वा अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन 15 दिसंबर से..
सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन।
जगदगुरू शंकराचार्य, जगदगुरू […]