विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना।
इंदौर : संगम नगर वार्ड 13 के 600 श्रद्धालु सावन के महीने में काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर धन्य हो गए । इन सभी ने अयोध्या पहुंचकर जय श्रीराम की गूंज लगाई और रामलला के दर्शन किए । इसके बाद विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना हो गए।
विधायक संजय शुक्ला इस बार अपनी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 13 के 600 श्रद्धालुओं को काशी – अयोध्या की यात्रा पर ले गए थे। यह पहला मौका है जब इस यात्रा में काशी को जोड़ा गया। अब तक हर महीने यह यात्रा अयोध्या की होती रही है।
संगम नगर के वार्ड क्रमांक 13 के 600 श्रद्धालु इंदौर से रवाना होकर सबसे पहले काशी पहुंचे । वहां उन्होंने सावन के महीने में काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर अभिषेक किया। इन श्रद्धालुओं ने वाराणसी में गंगा स्नान का पुण्य लाभ भी अर्जित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु सोमवार सुबह काशी से अयोध्या पहुंचे । वहां पर श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला के दर्शन किए । यह दर्शन करते हुए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का उद्घोष किया । सरयू नदी के तट पर जाकर स्नान किया । फिर रात को सभी श्रद्धालु रेल द्वारा इंदौर के लिए रवाना हो गए । यह सभी श्रद्धालु मंगलवार दोपहर इंदौर पहुंच जाएंगे।
Related Posts
March 27, 2023 मास्टर दैविक टंडन ने गिनीज बुक में दर्ज करवाया अपना नाम
इंदौर : शहर के मास्टर दैविक टंडन ने 5 साल की उम्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर अपना नाम […]
January 2, 2017 यू डी टी/नोडल अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया अभी अभी लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने वर्ष 2017 की शुरुआत के दूसरे ही दिन आरोपी गजेंद्र […]
April 6, 2023 सार्वजनिक आयोजनों में हादसे रोकने के लिए कांग्रेस लाएगी कानून
होगा सेफ़्टी ऑडिट, कम्युनिटी इमरजेंसी रिस्पांस टीम का किया जाएगा गठन।
इंदौर : प्रदेश […]
February 12, 2023 कान्ह,सरस्वती नदी के पुनर्जीवन की मांग को लेकर अभ्यास मंडल ने किया धरना आंदोलन
बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन हुए शामिल ।
इंदौर : सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने कान्ह […]
December 19, 2020 24 दिसम्बर को होगी जब्तशुदा वाहनों की नीलामी
इंदौर : नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर ने बताया है कि पुलिस थाना भंवरकुआं पर धारा 25 […]
October 14, 2023 जिंदगी से भागे नहीं, स्वीकार करें, खुद पर भरोसा रखें
आईएमए के वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोली ख्यात अभिनेत्री दिव्या दत्ता।
अपने निजी और […]
March 13, 2021 आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं पर राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना
हेल्थ सर्विस कमिश्नर पर राज्य सूचना आयोग की बड़ी कार्रवाई।
स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त […]