मुरैना : देवास के बाद मुरैना में भी जिला और पुलिस प्रशासन की अभद्रता के खिलाफ पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को चौथे दिन पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन में जिले की तहसीलों से भी बड़ी संख्या में पत्रकार सम्मिलित हुए और प्रशासन एवं पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्टर कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया ! पत्रकारों की मांग थी कि लाइन सूबेदार के विरुद्ध तत्काल विभागीय जांच की कार्रवाई की जाए वहीं 5 अगस्त को नगर निगम सभापति के चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर बी कार्थिकेयन द्वारा मीडिया का प्रवेश रोकने पर उनके विरुद्ध राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की गई है !
बता दें कि 5 अगस्त को सभापति चुनाव के दौरान एक ओर कलेक्टर ने पत्रकारों का प्रवेश वर्जित कर दिया वहीं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों के साथ लाइन सूबेदार मलखान सिंह द्वारा धक्का-मुक्की कर अभद्रता की थी।
विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट से पैदल चलकर पत्रकारों ने आई जी चंबल रेंज के नाम पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को ज्ञापन दिया। चंबल आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर भी अपर आयुक्त राजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया गया।
Related Posts
February 3, 2021 जरूरतमंद बुजुर्गों के उपचार के लिए निजी अस्पताल भी आए आगे, दो- दो बेड रखेंगे आरक्षित
इंदौर : जिले में जरूरतमंद वृद्धजनों के उपचार के लिए मानवीय संवेदना के साथ अनूठी पहल की […]
May 29, 2021 ‘कोविड अनुकूल व्यवहार’ कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय
इंदौर : राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे की पहल पर इंदौर में कोविड […]
January 18, 2023 जन सुनवाई में कई जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई मदद
कलेक्टर इलैया राजा ने दिलाए रोजगार के साधन और की आर्थिक मदद।
सैकड़ों नागरिकों की […]
July 30, 2019 मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मिली आजादी, राज्यसभा में भी पारित हुआ बिल नई दिल्ली: देश की संसद ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। तीन तलाक़ का अभिशाप झेल रही मुस्लिम […]
March 24, 2023 राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचने में मोदी सरकार ने सारी हदें पार की..
आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन - कमलनाथ
भोपाल : राहुल गांधी की लोकसभा […]
March 16, 2022 भगोरिया मेले में सीएम शिवराज ने की शिरकत, आदिवासियों के साथ नृत्य का उठाया लुत्फ
इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह मंगलवार को थांदला पहुंचे। […]
July 27, 2021 सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, आदेश जारी
इंदौर : इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अब सभी शासकीय कार्यालय 31 […]