मुरैना : देवास के बाद मुरैना में भी जिला और पुलिस प्रशासन की अभद्रता के खिलाफ पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को चौथे दिन पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन में जिले की तहसीलों से भी बड़ी संख्या में पत्रकार सम्मिलित हुए और प्रशासन एवं पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्टर कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया ! पत्रकारों की मांग थी कि लाइन सूबेदार के विरुद्ध तत्काल विभागीय जांच की कार्रवाई की जाए वहीं 5 अगस्त को नगर निगम सभापति के चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर बी कार्थिकेयन द्वारा मीडिया का प्रवेश रोकने पर उनके विरुद्ध राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की गई है !
बता दें कि 5 अगस्त को सभापति चुनाव के दौरान एक ओर कलेक्टर ने पत्रकारों का प्रवेश वर्जित कर दिया वहीं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों के साथ लाइन सूबेदार मलखान सिंह द्वारा धक्का-मुक्की कर अभद्रता की थी।
विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट से पैदल चलकर पत्रकारों ने आई जी चंबल रेंज के नाम पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को ज्ञापन दिया। चंबल आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर भी अपर आयुक्त राजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया गया।
Related Posts
August 20, 2020 तीन और मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत, साढ़े तीन सौ के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच बुधवार 19 अगस्त को भी दो सौ के करीब संक्रमित […]
February 3, 2023 विहिप को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाया जाएगा
शाजापुर में संपन्न हुई मालवा प्रांत की बैठक में विहिप के विस्तार की बनी […]
October 23, 2019 लक्ष्मण- शिवराज की गुप्त मन्त्रणा से सियासी सरगर्मी तेज..! भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को […]
November 13, 2022 हॉकर्स जोन में बच्चों ने हाथ ठेलों पर बनाए आकर्षक चित्र
श्रेष्ठ चित्र बनाने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत।
निगम द्वारा तीन स्थानों पर आयोजित […]
November 14, 2021 बिना फायर एनओसी मरीजों के भर्ती करने पर लगी रोक तत्काल हटाएं देवास जिला प्रशासन- राजानी
देवास : पिछले दिनों भोपाल में कमला नेहरू अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में आग […]
January 24, 2023 धार्मिक ग्रंथों के जरिए बच्चों को देंगे नैतिक शिक्षा
मप्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे रामायण, रामचरित मानस के प्रसंग, विद्या भारती के […]
September 6, 2021 पत्रकारों को नहीं देना पड़ेगी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई राशि, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : पत्रकार बीमा योजना के तहत इस बार भी प्रीमियम की वही राशि पत्रकारों को भरना […]