इंदौर : चांद दिखते ही इस्लामिक नए साल की शुरुआत हुई। इंदौर में इमामबाड़े पर चौकी धुलने के साथ ही फातिहा पढ़ी गई। इस दौरान देश- प्रदेश व शहर से कोरोना का प्रकोप जल्द खत्म होने की दुआ मांगी गई।
इमाम हुसैन और इमाम हसन की शहादत में मनाए जाने वाले पवित्र त्योहार मोहर्रम पर इंदौर के इमामबाड़े में परंपरानुसार होलकर कालीन सरकारी ताजिये का निर्माण किया जाता है, जहाँ गंगा जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल देखने को मिलती है । यहां सभी धर्मों के लोग इबादत करने आते हैं। मन्नत का धागा बांधते हैं।मन्नत पूरी होने पर ताजिये के नीचे से निकलते है ।
इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण सारे धार्मिक आयोजन,जुलूस रैलियों पर प्रतिबंध है वही सार्वजनिक कार्यक्रमो पर भी रोक लगी है जिसके चलते राजबाड़ा स्थित इमामबाड़े पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए 5 लोगों ने ही धार्मिक विधि सम्पन्न कराई। इनमें ताजिया कमेटी के अध्यक्ष इनायत क़ुरैशी, शहर काजी डॉ इशरत अली,सर्वधर्म संघ अध्यक्ष मंजूर बैग,सद्दाम पठान और नौशाद भाई शामिल थे।
सीएसपी आशुतोष मिश्रा और सराफा थाना प्रभारी अमृता सोलंकी पुलिस बल के साथ कानून- व्यवस्था के लिहाज से मौजूद रहे।
Related Posts
May 31, 2022 जोरदार आतिशबाजी कर मनाया इंदौर गौरव दिवस, महिला सफाई कर्मियों को वितरित की गई साड़ियां
इंदौर : माँ अहिल्या की पावन नगरी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के […]
July 16, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 136 नए संक्रमित मिले..! इंदौर : बुधवार 15 जुलाई को कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आया। संक्रमण डर भी बढ़कर […]
November 30, 2023 टेक्नो मैनेजमेंट संगोष्ठी ‘क्षितिज’ के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का किया गया परीक्षण
पीआईएमआर ने किया था संगोष्ठी का आयोजन।
विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने लिया […]
December 16, 2022 प्रधानमंत्री के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन में स्थापित होगा मिनी हॉस्पिटल
पुलिस स्टेशनों में दो-दो एंबुलेंस, कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के […]
May 29, 2023 इंदौर गौरव दिवस के तहत संपन्न हुआ रक्तदान का महाअभियान
औद्योगिक संगठनों,व्यापारिक एवं व्यवसायिक संस्थाओं,शैक्षणिक संस्थानों,सामाजिक और धार्मिक […]
July 8, 2025 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में खूब हुई धक्कामुक्की..!
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार इंदौर आए हेमंत […]
December 15, 2022 प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट की तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : इंदौर जिले के […]