इंदौर : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मोहर्रम की दस तारीख, मंगलवार 9 अगस्त को करबला पहुंचने वाले सरकारी ताज़िए और अखाड़ों का सम्मान सर्वधर्म संघ के मंच से किया । सर्वधर्म संघ अध्यक्ष मंजूर बेग ने बताया की बरसों से सर्वधर्म संघ के माध्यम से ताजिए और अखाड़ों का इस्तकबाल किया जाता रहा है । प्रतिवर्षानुसार इस साल भी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उपस्थित होकर मोतियों की माला पहनाकर अखाड़ों के उस्तादों व कलाकारों का सम्मान किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए ।
इस मौके पर सर्वधर्म संघ के उपाध्यक्ष रियाज खान, वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष शकील राज, पत्रकार प्रितेश जैन, यूनुस हाजी,मुकेश बजाज, जफर खान, फैजान बेग, समीर बेग, विक्की अंसारी, धर्मेंद्र पैमाल, गोलू शेख, सोहेल पठान,दिलशाद खान, माजिद आलम, दीपक शर्मा, गोलू सलीम, राजेश चौहान, भोलाभाई सहित तमाम साथी मौजूद रहे।
शहर काजी का भी किया सम्मान।
मंजूर बेग ने बताया कि इसके पूर्व मोहर्रम की आठ तारीख की रात इमामबाड़े से निकलने वाले सभी ताजियों और अखाड़ों का भी सर्वधर्म संघ के माध्यम से इस्तकबाल किया गया था। शहर काजी इशरत अली और हैदरी अखाड़े के शौकत पहलवान को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तमाम लोगों को इस्लामिक नए साल की शुभकामनाएं भी दी गई।
मंजूर बेग ने जिला और पुलिस प्रशासन को बेहतरीन इंतजाम के लिए धन्यवाद भी दिया।
Related Posts
February 23, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : हथियारों से लैस होकर डकैती डालने की योजना बनाते हुए 5 बदमाश, पुलिस थाना तेजाजी […]
March 4, 2021 अवयस्क बालिका को भगाकर ले जाने वाले दो आरोपियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका को बहला - फुसला कर ले जाने वाले दो आरोपियों को योगेन्द्र कुमार […]
April 7, 2020 3 और मरीजों ने कोरोना को दी शिकस्त, अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज इंदौर : मप्र में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने इंदौर में अब सुकून देने वाली खबरें आ […]
April 27, 2021 टीही स्टेशन पर रेलवे ने स्थापित किए आइसोलेशन कोच, कोरोना संक्रमित मरीजों को रखने के लिए होगा इस्तेमाल
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के टीही स्टेशन पर कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेशन […]
July 14, 2025 मप्र सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिए देगी अनुकूल माहौल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रवासी उद्यमियों ने दिए कई निवेश प्रस्ताव।
सस्टेनेबल सिटी के लिए 1000 करोड़ का निवेश […]
October 22, 2021 पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : पुलिस और सशस्त्र बल के शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रति वर्ष की तरह इस […]
March 2, 2023 बजट में निहित है समाज के हर वर्ग का कल्याण
सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बजट।
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि यह बजट […]