बेरीकेट्स हटाकर अंदर चले गए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
उज्जैन : पार्टी विथ डिफरेंस का दावा करने वाली बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाकाल मंदिर में हंगामा मचाते हुए अनुशासन हीनता का भोंडा प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महाकाल मंदिर के नंदी हाल में प्रवेश से रोक के बावजूद हंगामा मचाते हुए बेरीकेट्स हटाकर जबरदस्ती घुस गए।
दरअसल, इंदौर आकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उज्जैन पहुंचे। उनके तय कार्यक्रम में महाकाल मंदिर जाना भी शामिल था। सूर्य ने महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल का दर्शन पूजन कर जलाभिषेक किया। उनके साथ युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता भी गर्भ ग्रह में पूजन करने पहुंच गए। यह देख अन्य कार्यकर्ता भी नंदी हॉल में जाने का प्रयास करने लगे। श्रावण माह के चलते नंदी हॉल और गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके चलते सुरक्षा कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया, इसपर कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और बेरीकेट्स हटाकर बलपूर्वक नंदी हॉल व गर्भ गृह में घुस गए। इस दौरान मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड, पुलिसकर्मी और मंदिर कर्मचारी असहाय नजर आए।
श्रद्धालु भी जा सकेंगे नदी हॉल व गर्भगृह में..?
बताया जाता है कि इस घटनाक्रम के बाद मंदिर प्रशासन ने हाथों-हाथ आदेश जारी कर आम श्रद्धालुओं को भी नंदी हॉल और गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी।हालांकि अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
Related Posts
April 30, 2021 साईं मन्दिर ट्रस्ट ने कोरोना पीड़ितों के लिए न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई CT SCAN की सुविधा
इंदौर : साँई बाबा मंदिर संस्थान ट्रस्ट छत्रीबाग इंदौर मानव सेवा में बीते कई वर्षों से […]
December 25, 2020 अरसे बाद कोरोना के मोर्चे पर मिली राहत भरी खबर, नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज हुए संक्रमण से मुक्त..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट राहत का संकेत दे रही है। गुरुवार को […]
December 9, 2023 सोनिया, राहुल गांधी के एटीएम हैं सांसद साहू
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए नकद बरामद होने पर बीजेपी प्रदेश […]
October 19, 2023 बीजेपी की सरकार और निगम परिषद ने किया प्रदेश व इंदौर शहर का बंटाधार
इंदौर नगर निगम 50 फीसदी कमीशनखोरी का बना अड्डा।
बिना विजन के विकास ने शहर का किया […]
January 30, 2023 1.68 करोड़ रुपए की लागत से होगा नर्मदा चौराहे का विकास
महापौर भार्गव ने किया भूमिपूजन।
प्रथम चरण में भेड़ाघाट एवं ओंकारेश्वर की आकृति में […]
December 26, 2021 भागवत कथा सुनने का सुफल अवश्य मिलता है- मंजूषा भागे
इंदौर : भागवत कथा सुनने आप स्वेच्छा से जाएं अथवा किसी के कहने से, अनिच्छा से किंतु […]
December 25, 2020 राजेन्द्र नगर स्टेशन को लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टापेज बनाने की मांग तेज, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर के अध्यक्ष संजय मिश्रा, शहर कांग्रेस के मुख्य […]