इंदौर : स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शहर मे दिवाली सी रौनक दिखी।
शहर के लगभग 80 मुख्य चौराहों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सायं 7:30 बजे दीप प्रज्ज्वलित किए गए और ठीक 8:00 बजे राष्ट्र गान किया गया।
लाखों लोगों ने अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में दीप ज्योति के माध्यम से स्वतंत्रता के सेनानियों का स्मरण कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
56 दुकान पर हजारों लोगों ने दीपोत्सव में की भागीदारी।
शहर के सभी मुख्य माॅल , अस्पताल, बाजारों में दीपोत्सव एवं राष्ट्र गान के कार्यक्रम आयोजित हुए । 56 दुकान में जब हजारो लोगों ने ठीक 8;00 बजे ने एक साथ राष्ट्र गान गाया तो अद्भुत वातावरण बन गया । हर घर तिरंगा एवं घर घर दीपक कार्यक्रम में इन्दौर वासियों ने एक कीर्तिमान रच दिया।
इसी के साथ पलासिया चौराहा, रीगल तिराहा, महूनाका चौराहा, कलेक्टर तिराहा सहित कई अन्य स्थानों पर भी दीपोत्सव और सामूहिक राष्ट्रगान के कार्यक्रम संपन्न हुए।
Related Posts
August 12, 2022 गुजरी के कोठिडा में कारम नदी पर निर्मित बांध में रिसाव, 11 गांव कराए खाली
एबी रोड पर भी इंदौर से धामनोद के बीच वाहनों का आवागमन रोका गया।
इंदौर : धार - धामनोद […]
May 28, 2022 दावलशाह वली के उर्स के मौके पर सर्वधर्म संघ ने पेश की चादर
इंदौर : सिरपुर तालाब स्थित दावलशाह वली सरकार की दरगाह बीच तालाब में स्थित है । जहाँ 16 […]
January 14, 2022 सीएम शिवराज ने इंदौर में कोरोना से निपटने के उपायों का लिया जायजा, एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से […]
December 11, 2021 जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में प्रारम्भ होगा गीता जयंती महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में 64 वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार […]
December 24, 2021 ठेकेदारों के 312 करोड़ रुपए इंदौर नगर निगम पर बकाया है, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी
इंदौर : इंदौर नगर निगम पर ठेकेदारों के 312 करोड रुपए बकाया है । विधायक संजय शुक्ला […]
January 7, 2023 खजराना गणेश के दरबार में पहुंचे सिंगापुर से आए प्रवासी भारतीय
दर्शन - पूजन कर अन्नक्षेत्र में ग्रहण की भोजन प्रसादी।
मंदिर के पुजारी व प्रबंधक ने […]
September 20, 2023 गणनायक के विभिन्न चल समारोह में विधायक विजयवर्गीय ने की शिरकत
विघ्नहर्ता श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख - शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।
भगवान […]