निगम की आवासीय स्वीकृति के विपरीत भवन का व्यवसायिक उपयोग।
इंदौर : नगर निगम इंदौर ने 14, कंचनबाग मेनरोड स्थित शो रूम को सील कर दिया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक आवासीय स्वीकृति के विपरीत भवन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
बता दें कि शरद गंगवाल एवं अन्य द्वारा 14, कंचन बाग मेन रोड इंदौर पर शोरूम को निगम द्वारा स्वीकृत मानचित्र एवं कार्य पूर्णता और अधिभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था पर इनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और ना कोई समाधान कारक जवाब पेश किया गया। विभाग में उपलब्ध रिकॉर्ड का परीक्षण करने पर पाया गया कि भवन स्वामी को आवासीय उपयोग हेतु भवन निर्माण की अनुमति दी गई थी। मौके पर नवीनीकरण का कार्य किया गया जिसमें शोरूम की साज सज्जा का कार्य किया जाकर व्यवसायिक उपयोग के लिए निर्माण करना पाया गया। शोरूम के बाहर सिवस बाय डालसी सिमरन का बोर्ड भी लगाया गया था, इससे प्रतीत होता है कि भवन का व्यवसायिक उपयोग करने की तैयारी की जा रही है !
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम मे उक्त भवन स्वामी को पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे कि बिना अधिभोग प्रमाण पत्र के भवन का उपयोग नही किया जाए। भवन स्वामी द्वारा बिना अनुमति के, बिना अधिभोग प्रमाण पत्र के शोरूम निर्माण करने पर निगम की टीम द्वारा भवन को सील करने की कार्रवाई की गई!
Related Posts
March 17, 2023 19 मार्च को निकाली जाएगी भगवा पुरुषार्थ यात्रा
21 रथ और 11 हजार वाहन होंगे शामिल।
भगवा यात्रा के जरिए बीजेपी नेता नानूराम कुमावत […]
January 6, 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, 17 समितियां की गठित नई दिल्ली: तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं […]
September 1, 2020 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में शामिल किए पांच महामंत्री भोपाल : लंबे इंतजार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम के गठन की शुरुआत […]
July 29, 2023 डॉ. डेविश जैन की नई पुस्तक गोल्डन इनसाइट : एंटरप्राइजिंग लाइफ का विमोचन
पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन ने किया विमोचन।
इंदौर : प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा […]
October 25, 2016 Fat से Fit हुई हैं परिणीति चोपड़ा, इन 9 सेलेब्स ने भी घटाया कई किलो वजन मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 28 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला, […]
June 17, 2021 विद्या बालन अभिनीत फ़िल्म ‘शेरनी’ के प्रमोशन कैम्पेन में भागीदार बनेगा मप्र पर्यटन बोर्ड
भोपाल : मध्यप्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने […]
May 12, 2020 डॉक्टर्स, स्टॉफ को दुआ देते हुए घर लौटे 13 मरीज..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]