इंदौर में महापौर पुष्यमित्र ने निगम अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
भोपाल : अतिवृष्टि के कारण भोपाल में हालात विकट हो गए हैं। बताया जाता है कि बीते 54 घंटों में करीब 14 इंच बारिश ने भोपाल के बाशिंदों की मुसीबत बढ़ा दी है। बड़ा तालाब लबालब हो गया है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात होने से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
अतिवृष्टि का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन व इंदौर संभागों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
सीएम शिवराज ने लिया हालात का जायजा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विदा करने स्टेट हैंगर पहुंचे सीएम शिवराज ने स्टेट हैंगर पर ही अधिकारियों की बैठक लेकर भोपाल व प्रदेश के अन्य अतिवृष्टि प्रभावित जिलों के हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके खानपान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम शिवराज सिंह सीएम हाउस में बनाए गए कंट्रोल रूम से अतिवृष्टि प्रभावित जिलों के कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
इंदौर में महापौर ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जोन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी पार्षदों को भी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के लिए कहा है।
Related Posts
March 8, 2023 लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने से संबंधित प्रकरण में फरार आरोपी को क्राइम […]
August 30, 2021 देशप्रेम की धुनों और तरानों से गूंजा नवश्रृंगारित गांधी हाल, बीएसएफ के बैंड और कलाकारों के नगमों ने बांधा समां
इंदौर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल रविवार शाम राष्ट्रभक्ति के रागों से गूंज उठा। […]
August 8, 2024 पर्यावरण पर केंद्रित स्टेट प्रेस क्लब की पोस्टर सीरीज का संभागायुक्त ने किया लोकार्पण
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण और पौधरौपण अभियान पर केंद्रित स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की पोस्टर […]
January 17, 2022 अभिनव कला समाज को अन्य विधाओं का भी केंद्र बनाएं- मिश्रा
इंदौर : मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा है कि […]
March 6, 2024 महिला मित्र को परेशान करने वाले को लखनऊ से इंदौर बुलवाकर उतारा मौत के घाट
एरोड्रम पुलिस ने हाइलिंक सिटी के पास हुए अंधे कत्ल का चंद घंटों में किया […]
November 11, 2021 महू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ढूंढ निकाला शिक्षिका का रुपयों से भरा बैग
इंदौर : शिक्षिका के हाथों से गुम हुआ बच्चों की स्कूल फीस वाला बैग महू पुलिस ने कुछ ही […]
November 11, 2021 इंदौर में 250 केंद्रों पर लगाए जा रहे कोरोना के टीके, 4 स्थानों पर ड्राइव इन भी शुरू होंगे
इंदौर : गुरुवार 11 नवंबर 2021 को 250 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई […]