इंदौर : दो साल के अंतराल के बाद अनंत चतुर्दशी पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह इंदौरियों की आस्था, उल्लास, जोश जज्बा, जुनून और उत्सवप्रियता की एक बार बानगी दे गया। शुक्रवार शाम 13 किमी लंबे जुलूस मार्ग पर प्रारंभ हुआ झिलमिलाती झांकियों का कारवां शनिवार सुबह तक चलायमान रहा। लोगों ने भी पूरी रात जागकर शहर के इस सबसे बड़े उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। राजनेता इस उत्सव में भी अपनी झांकी जमाने से नहीं चूके। कैलाश विजयवर्गीय, सज्जन सिंह वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय सहित तमाम छोटे – बड़े नेता इस चल समारोह का हिस्सा बनें।
मालवा मिल की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार।
जिला प्रशासन द्वारा गठित निर्णायक समिति ने मालवा मिल की झांकी ‘ब्रज की होली’ को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। द्वितीय पुरस्कार राजकुमार मिल की झांकी ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ को दिया गया। हुकमचंद मिल की ‘कालिया नाग’ और स्वदेशी मिल की ‘ब्रज की लट्ठमार होली’ को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। होप टेक्सटाइल्स की ‘गणेश वंदना’ और कल्याण मिल की ‘सती अनुसुइया’ झांकी को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। जिला निर्णायक समिति का मंच कृष्णपुरा छत्री के समीप लगाया गया था। पारंपरिक शस्त्रकला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
Related Posts
May 16, 2021 पुलिस ने जब्त की कार में रखी 60 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के सहयोग से अवैध शराब के कारोबार में […]
April 5, 2022 आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी सहित 4 लाख का माल बरामद
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले 02 आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर व भंवरकुआ […]
July 16, 2023 मुनिश्री कामकुमार की निर्मम हत्या श्रमण संस्कृति पर हमला
समग्र जैन समाज की विनयांजलि व चिंतन सभा में बोले वक्ता।
समाज जनों ने कहा - मुनि के […]
March 8, 2020 सपने को दी हौंसले की उड़ान और अस्तित्व में आ गया ‘क्लिक इट’ इंदौर : अक्सर युवा पढ़ाई पूरी कर किसी न किसी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ज्यादातर […]
August 3, 2021 करोड़ों का आसामी निकला रिश्वत लेते पकड़ाया निगम अधिकारी…!
इंदौर : सोमवार दोपहर 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया नगर निगम के जनकार्य विभाग का […]
September 6, 2022 सितंबर माह में 7,14 और 28 तारीख को चलेगा कोविड टीकाकरण अभियान
इंदौर : 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक निःशुल्क कोविड-टीकाकरण […]
May 13, 2023 विहिप महामंत्री परांडे ने गौ सेवा,धर्म प्रसार रथ का किया लोकार्पण
इंदौर : रीगल तिराहा स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह में विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद […]