इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा सहित कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुरुवार को इंदौर पहुंचे। ये सभी खिलाड़ी इंदौर में आयोजित वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए हैं। होटल पहुंचने पर खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 17, 18 और 19 सितंबर को मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम के मैच का दिन आयोजकों ने बदल दिया है। अब भारतीय टीम अपना मैच 19 सितंबर को खेलेगी। पहले यह मैच 18 सितंबर को खेला जाना था। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोस्तों की तरह नजर आए। आपस में बातें करते हुए उन्होंने होटल में प्रवेश किया। एयरपोर्ट से भी दोनों साथ ही निकले थे। पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
ये होगा मुकाबलों का शेड्यूल।
17 सितंबर -बांग्लादेश लीजेंड्स वि. न्यूजीलैंड लीजेंड्स -दोपहर 3.30 बजे से -होलकर स्टेडियम इंदौर।
17 सितंबर -इंग्लैंड लीजेंड्स वि. वेस्टइंडीज लीजेंड्स -शाम 7.30 बजे से -होलकर स्टेडियम इंदौर।
Related Posts
March 24, 2023 शहीद भगत सिंह और हेमू कालानी को महापौर ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर राजमोहल्ला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर महापौर […]
January 12, 2019 25 साल बाद फिर साथ आए एसपी- बीएसपी, कांग्रेस को किया दरकिनार लखनऊ : यूपी में 25 साल पुराना इतिहास फिर दोहराया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए […]
January 18, 2020 अग्रवाल समाज के महिला प्रकोष्ठ ने मनाया नव वर्ष मिलन समारोह इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के महिला प्रकोष्ठ के बैनर तले रेसीडेंसी क्लब में नव […]
December 8, 2022 संयोगितागंज थाना प्रभारी तहजीब काजी सम्मानित
राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की थी कार्रवाई।
एमआयसी सदस्य मनीष शर्मा मामा […]
July 26, 2023 डॉ. अर्पण जैन अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से सम्मानित
अभिनेता आशुतोष राणा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया सम्मानित।
इन्दौर : मातृभाषा […]
November 14, 2022 साकेत नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रारंभ होगा योग सेंटर
85 वार्डो में बनेंगे योगा सेन्टर।
योग के बाद संबंधित वार्ड का महापौर करेंगे […]
July 25, 2019 बीजेपी का सदस्यता अभियान जारी, वीकेंड पर चलेगा विशेष अभियान इंदौर: बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी सदस्यता महाअभियान के तहत इंदौर में भी बूथ […]