देवास : जिले का ग्राम संदलपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। संदलपुर का मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो गया है। डामर से निर्मित 2 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 1 साल से इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे आने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजेश माल्या के मुताबिक 15 दिन पहले पीडब्ल्यूडी ने इन गड्ढों में मुरम और गिट्टी की जगह काली मिट्टी डाल दी, जिससे हालात और भी बिगड़ गए। काली मिट्टी से मार्ग पर बेतहाशा कीचड़ हो गया। नतीजतन, दो पहिया वाहन फिसलते नजर आए। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर किस मापदंड के आधार पर पीडब्ल्यूडी ने डामर मार्ग पर काली मिट्टी डलवाई? क्या इसकी जगह मुरम और गिट्टी नहीं डलवाई जा सकती थी? ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने भी गुहार लगाई गई है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
प्रशासन को दी चेतावनी।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि जल्द ही इस सड़क का जीर्णोद्धार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे। बहरहाल, पीडब्ल्यूडी कुंभकर्णी नींद सो रहा है, जिसे जगाने के लिए ग्रामीणों को अपनी आवाज पहले से ज्यादा बुलंद करनी होगी।
*रिपोर्ट- योगेश बिश्नोई*
Related Posts
June 7, 2025 अमेरिका की राजनीति में होगी एलन मस्क की एंट्री
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिश्तों में आई तल्खी के बाद लिया अपना राजनीतिक दल बनाने का […]
March 18, 2021 आम जनता के लिए बन्द किए गए रीजनल पार्क, मेघदूत और प्राणी संग्रहालय
रीजनल पार्क और मेघदूत गार्डन सुबह 6 से 9 तक केवल मॉर्निंग वॉकर के लिए खुले […]
January 3, 2023 बांध की दीवार में खामियां पाई जाने पर चार अधिकारियों को शो कॉज नोटिस
घोड़ा पछाड़ बाँध का निरीक्षण करने के दौरान खामियां पाए जाने पर जताई नाराजगी।
भोपाल : […]
October 28, 2019 रंगोली से प्रथम देव को साकार करने वाली अमृता को मिला प्रथम पुरस्कार इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर परिसर , आध्यात्मिक साधना मंडल एवं तरुण मंच द्वारा […]
November 24, 2022 यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
बैतूल : बुधवार को बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इसमें 3 […]
January 23, 2025 ‘सबसे नीट अपनी बीट’ स्पर्धा के तहत उत्कृष्ट सफाई मित्रों का महापौर ने किया सम्मान
₹1500 के वाउचर प्रत्येक सम्मानित सफाई मित्रों को उपहार स्वरूप दिए।
इंदौर ने जो करके […]
October 30, 2023 राजनीति के हार्दिक पांड्या हैं कैलाश विजयवर्गीय
विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ […]