सांसद लालवानी ने कार्य का निरीक्षण कर 28 दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश।
इंदौर : इंदौर-उज्जैन के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम अंतिम चरण में है। सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में संसद सत्र के बाद इंदौर पहुंचते ही सबसे पहले इस ट्रैक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
इंदौर-उज्जैन रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने से इंदौर उज्जैन के बीच करीब 70 ट्रेनें 20 मिनट जल्दी पहुंचेगी। साथ ही मालवा एक्सप्रेस, पटना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में डेढ़ से दो घंटे का समय भी बचेगा।
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद देते हुए कहा कि इंदौर उज्जैन दोहरीकरण को लेकर वे लगातार उनके संपर्क में थे। अब यह काम पूरा होने से इंदौर में रेल सुविधाओं को एक नई गति मिलेगी।
सांसद लालवानी ने कहा कि पहले सिंगल ट्रैक होने के कारण कई ट्रेनों को दूसरी ट्रेन को जगह देने के लिए स्टेशनों पर खड़ा रखना पड़ता था लेकिन अब डबलिंग का काम पूरा होने के बाद इंदौर-उज्जैन के बीच यात्रियों का समय बचेगा और नई ट्रेनें भी इंदौर को मिल पाएगी।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि 28 तारीख को इस ट्रैक पर सेफ्टी रन होने की उम्मीद है और उसके बाद यात्री ट्रेनों के लिए ट्रैक शुरू कर दिया जाएगा।
Related Posts
September 23, 2022 कॉलेज के छात्र – छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत
इंदौर : पुलिस की टीम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच, नशा मुक्त भारत निर्माण के […]
April 27, 2021 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कोविड अस्पताल का किया शुभारंभ, संक्रमित पुलिसकर्मियों का हो सकेगा इलाज
इंदौर : प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को इंदौर आए। उन्होंने नए पुलिस […]
January 9, 2021 कोवेक्सीन के परीक्षण में एक वालेंटियर की मौत, दिग्विजयसिंह ने खड़े किए सवाल
भोपाल : राजधानी भोपाल में कोरोना वैक्सीन 'कोवेक्सीन' के क्लिनिकल परीक्षण के तहत किए गए […]
September 15, 2020 राशन घोटाले के मुख्य आरोपी को रासुका में किया गया निरुद्ध इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने राशन घोटाले के आरोपी मोहनलाल अग्रवाल […]
July 12, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल
भस्मारती के बाद बाबा महाकाल की किया पूजन।
नरसिंह घाट पर स्नान कर किया […]
September 16, 2022 अवैध निर्माणों पर चलते रहेंगे निगम के बुलडोजर
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माणों पर निगम के बुलडोजर […]
June 3, 2019 बहुमुखी प्रतिभा के धनी बेडेकर का किया गया सम्मान इंदौर: हिंदी और मराठी भाषा पर समान पकड़ रखने वाले कवि, साहित्यकार, पत्रकार, चित्रकार और […]