इंदौर : स्लाइड गिटार और गायन के क्षेत्र में शहर की पहचान रहे लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार स्व. विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर की स्मृति में उनके सुशिष्य मनीष पिंगले रविवार, 18 सितम्बर को शाम 7:30 बजे अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित ‘गुरुवे नमः’ कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ राहुल बेने तबले पर सांगत करेंगे।
मनीष पिंगले युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्ट माने जाते हैं। उनके गुरु विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर अपने जमाने के सितारा स्लाइड शो गिटारिस्ट एवं गायक माने जाते थे। पं. कुमार गंधर्व एवं पं. देवधर मास्टर के सुशिष्य पं. वलीवडेकर ने कई दशक पूर्व स्लाइड गिटार में नाम कमाया था। उनके सुशिष्य मनीष पिंगले आजकल मुंबई में रहकर संगीत जगत में स्थापित नाम बन चुके हैं तथा युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्टों में शुमार किए जाते हैं।
35 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके मनीष पिंगले के अनुसार स्व. वलीवडेकर सर जितने अच्छे कलाकार और गुरु थे, उतने ही हंसमुख भी। मनीष पिंगले अभिनव कला समाज में स्लाइड गिटार पर शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे और लोक संगीत व फ्यूज़न संगीत की झलकियाँ भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक आलोक बाजपेयी ने बताया कि आयोजन सभी के लिए खुला एवं निःशुल्क है।
Related Posts
June 11, 2021 पेट्रोल डीजल के दाम मोदी सरकार नहीं अम्बानी- अडानी तय करते हैं- सज्जन वर्मा
देवास : पेट्रोल डीजल के भाव नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार तय नहीं करती, भाव तय करते हैं […]
August 10, 2023 मातृभाषा काव्य उत्सव में गूंजे आजादी के तराने
इंदौर : मातृभाषा,अनवरत एवं इन्दौर टॉक ने मनाया आज़ादी उत्सव। इन्दौर : कवि सम्मेलन […]
April 17, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामभक्त हनुमान का प्रकटोत्सव
इंदौर : रामभक्त हनुमान का प्रकटोत्सव पूरे शहर में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। मठ […]
January 11, 2020 आचार्यश्री ने सीएए को बताया अच्छा कदम- लालवानी इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को आचार्य श्री विद्यासागरजी के दर्शन कर उनका […]
June 2, 2021 सुकून का अनलॉक : साढ़े तीन फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर, 97 प्रतिशत मरीज हुए रिकवर
इंदौर : अनलॉक शहर का पहला दिन सुकून देने वाला रहा। संक्रमण दर 5 फ़ीसदी से लुढ़ककर साढ़े […]
June 4, 2021 कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ा इंदौर, ढाई फीसदी से कम हुई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण की धार लगातार कुंद होती जा रही है। इंदौर में संक्रमण की दर घटकर […]
October 24, 2019 झाबुआ में जोरदार जीत का कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न इंदौर : झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया की बड़े अंतर से जीत का जश्न […]