सांसद शंकर लालवानी की रेलवे, मेट्रो और नगर निगम के इंजीनियर के साथ चर्चा के बाद लिया गया फैसला।
इंदौर : रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की योजना पर काम करने के साथ योजना में बाधक बन रहे शास्त्री ब्रिज के कायाकल्प की भी तैयारी कर ली गई है। सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को रेलवे, इंदौर मेट्रो और नगर निगम के इंजीनियर के साथ बैठक की और नया शास्त्री ब्रिज कैसा हो इस पर चर्चा की गई।
सिक्स लेन का होगा नया ब्रिज।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंजीनियर से चर्चा के बाद यह तय हुआ है कि नया शास्त्री ब्रिज सिक्स लेन का होगा। इसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।
बता दें कि एक दिन पूर्व सांसद लालवानी ने डीआरएम विनीत गुप्ता के साथ मेन स्टेशन, पार्क रोड और लक्ष्मीबाई स्टेशन का दौरा किया था। उस दौरान यह बात सामने आई थी कि स्टेशन के समग्र विकास में शास्त्री ब्रिज बाधक बन रहा है। निकट भविष्य में मेट्रो स्टेशन भी रीगल पर प्रस्तावित है। ऐसे में शास्त्री ब्रिज को नए सिरे से बनाया जाना आवश्यक है। आनेवाले वर्षों में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए इसे 06 लेन बनाया जाना तय किया गया। हालांकि इस पुल पर बहुत हैवी ट्रैफिक रहता है। पश्चिम इंदौर को पूर्वी इंदौर से जोडने वाला यह सबसे महत्वपूर्ण पुल है। ऐसे में इस पुल को नए सिरे से बनाने के पहले ट्रैफिक डायवर्शन प्लान बनाना बेहद जरूरी होगा।
Related Posts
September 12, 2022 बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रखर वक्ता उमेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन […]
July 26, 2024 ईश्वर का आशीर्वाद मिले की मैं फिर से ज्यादा आयकर दे सकूं
महापौर बनने के बाद मेरी आय कई गुना घटी : महापौर भार्गव
इंदौर : बुधवार को आयकर भवन […]
January 21, 2021 अफ्रीका के मेरु पर्वत से गूंजेगा इंदौर के स्वच्छता का पंच लगाने सन्देश
इंदौर : पांचवी बार इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिये यहाँ के नागरिक हरसंभव […]
January 29, 2024 विश्व वेटलैंड दिवस पर दो फरवरी को सिरपुर तालाब पर होगा वैश्विक कार्यक्रम
महापौर ने सिरपुर तालाब पर बर्ड वाचिंग के लिए व्यू प्वाइंट बढ़ाने के दिए […]
May 6, 2019 मंत्री पटवारी के क्षेत्र में लालवानी का जोरदार स्वागत इंदौर: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी को लोगों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा […]
August 12, 2021 मासूम भांजी के साथ हैवानियत करने वाले कलयुगी मामा को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : 2 वर्ष की मासूम बालिका के साथ हैवानियत करने वाले नराधम को अदालत ने 20 वर्ष के […]
April 18, 2021 तीन थानों के पुलिसकर्मियों से डीआईजी ने किया संवाद, मनोबल बढ़ाने के साथ लिया जरूरतों का जायजा
इन्दौर : कोरोना संक्रमण काल में इन्दौर पुलिस कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी […]