इंदौर: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जगह- जगह चौपाल लगाकर किसानों के साथ संवाद साधा। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। लालवानी के मुताबिक किसानों के साथ कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने धोखा किया है। कर्जमाफी हुई नहीं और अब खरीफ की फसल के लिए भी उन्हें कर्ज नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्याज के समर्थन मूल्य को लेकर भी कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया। लालवानी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सशक्त और मजबूत भारत का निर्माण पीएम मोदी ही कर सकते हैं। उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के फूल वाला बटन दबाकर बीजेपी को विजयी बनाएं।
पूर्व विधायक राजेश सोनकर, अशोक सोमानी, देवराज सिंह परिहार सहित पार्टी के अन्य नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लालवानी के जनसंपर्क में शामिल हुए और बीजेपी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
Related Posts
May 30, 2021 जुलाई में होगी एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा, बोर्ड ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
भोपाल : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं की परीक्षा जुलाई में होगी। यह […]
August 1, 2020 अब प्रदेश सरकार की अनुमति के बिना किसी भी जिले में लॉक डाउन नहीं लगेगा- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किल कोरोना अभियान के दूसरे चरण में 1 […]
April 17, 2025 गंदगी फैलाए जाने पर गोकुल गार्डन पर लगाया गया 01लाख रुपए स्पॉट फाइन
गीला-सूखा कचरा नही रखा जा रहा था अलग।
इंदौर : शहर में कचरा व गंदगी फैलाने वालों के […]
March 20, 2021 इंदौर शहर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, पीएससी के छात्रों को रहेगी आवागमन की छूट
इन्दौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को रहेगा लॉकडाउन।
दूध की सप्लाई […]
May 14, 2021 कोरोना संक्रमण में आया ठहराव, जल्द बाजार में उपलब्ध होगी रूसी वैक्सीन- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन दिनों में देश में कोरोना […]
January 31, 2020 रिश्वत खाने के आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को 4 वर्ष की सजा इंदौर : पति- पत्नी के बीच झूमाझटकी और मारपीट के मामले को सुलझाने के एवज में रिश्वत की […]
November 7, 2022 पाथ फाउंडेशन ने बच्चों को कराई चिड़ियाघर की सैर
इंदौर : पाथ फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर साक्षी अग्रवाल द्वारा रविवार को सभी गोद लिए […]