इंदौर : द्वारकापुरी पुलिस की पकड़ में आई दो पहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोरों की गैंग के तीन और आरोपियों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इसतरह आरोपियों से अबतक कुल 06 मोटरसाइकिल जब्त हुई हैं।
बता दें कि बीते सोमवार को आरोपी लखन व उसके दो साथी आरोपियों को पकड कर थाना द्वारकापुरी क्षेत्र से चोरी गयी तीन मोटर साइकिलें जब्त की गयी थी।
इसी कड़ी में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर विदुर नगर चौराहे से तीन संदिग्ध बाल अपचारियों को पकडा गया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना द्वारकापुरी क्षेत्र से एक मोटर सायकिल, थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र से दो मोटर सायकिल चोरी कर बेचने के लिए छिपाना बताया। उन्होंने भंवरकुआ क्षेत्र मे भी चोरी करना कबूला। उनकी निशानदेही पर तीन मोटर सायकिल जब्त की गयी । इस प्रकार गैंग से अभी तक कुल 6 मोटर साइकिलें बरामद की गयी हैं और भवंरकुआ थाने की चोरी का भी खुलासा हुआ है ।
गैंग का सरगना आरोपी लखन, अपनी गैग में नाबालिग लड़कों को शामिल कर, शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों से शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में की गई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
March 22, 2017 मोदी के कान में मुलायम की फुसफुसाहट का खुल गया राज योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और प्रधानमंत्री […]
November 29, 2021 महिलाओं के पर्स व मोबाइल लूटने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल शो रूम लूटने की बना रहे थे योजना
इंदौर : मोबाइल शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश, विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आ […]
May 28, 2024 तंबाखू जनित उत्पादों के सेवन से होने वाली व्याधियों पर कार्यशाला में डाला गया प्रकाश
आईएमए इंदौर शाखा ने किया था तंबाखू नियंत्रण वर्कशॉप का आयोजन।
आय एम ए इंदौर द्वारा […]
April 18, 2025 ऑपरेशन के बाद दिव्यांग से सक्षम बनें बच्चे पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नीमा ट्रस्ट और आरोग्य भारती के बैनर तले रविवार, 20 अप्रैल को लता मंगेशकर सभागृह में […]
April 8, 2019 बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, छोटे किसानों और व्यापारियों को मिलेगी पेंशन नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। […]
March 26, 2023 भंवरकुआ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का आईडीए अध्यक्ष ने लिया जायजा
हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप बीआरटीएस के निर्धारित हिस्से में यातायात डायवर्ट करने के दिए […]
September 8, 2024 गणपति बप्पा मोरया की अनुगुंज के बीच बीजेपी कार्यालय में स्थापित हुए विघ्नहर्ता श्री गणेश
इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर भाजपा कार्यालय पर भी विघ्नहर्ता श्री गणेश की विधिवत […]