एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर का रहने वाला था मृतक।
एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर का रहने वाला था मृतक।
इंदौर : रंगपंचमी की गेर में ट्रैक्टर से कुचलकर जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी शिनाख्त हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल मृतक की फोटो देखकर उसके दोस्त ने उसकी पहचान की और घरवालों को खबर की। मृतक की शिनाख्त सनी मौर्य के रूप में हुई। राजवाड़ा पुलिस चौकी के पास गेर में शामिल एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया था। एंबुलेंस के जरिए उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से उसकी शिनाख्त उसके दोस्त राहुल ने की। मृतक सनी मौर्य एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर में रहता था। उसकी मां दिव्यांग होकर उसके दो भाई भी हैं। मृतक सनी सीतलामाता बाजार में काम करता था। बेटे की मौत का समाचार सुनकर मां, रिश्तेदारों के साथ एम वाय अस्पताल पहुंच गई थी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दु:ख जताते हुए मृतक सनी के परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। शोक स्वरूप मुख्यमंत्री ने गेर में शिरकत भी नहीं की।
Related Posts
August 7, 2023 एमजीएम मेडिकल कॉलेज को देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बनाने का प्रयास करें..
दीन - दुखियों का उपचार समर्पण भाव से करें..
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में विभाग प्रमुखों […]
April 5, 2025 स्मार्ट सिटी क्षेत्र में बढ़ाए नक्शा शुल्क को कम करेंगे : महापौर
स्मार्ट सिटी जैसी बनना थी, वैसी नहीं बनी।
🔺कीर्ति राणा इंदौर।🔺
महापौर पुष्यमित्र […]
March 14, 2021 मप्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार, जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराएंगे वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन
मुख्यमंत्री शिवराज से केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सीएम आवास पर की […]
January 20, 2021 24 जनवरी को होगा आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा 24 जनवरी को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित […]
August 3, 2020 खजराना गणेश को बांधी गई अष्टधातु से निर्मित राखी इंदौर : कोरोना संक्रमण के बीच सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करते हुए […]
January 16, 2020 मकर संक्रांति पर विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा इंदौर : सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति बुधवार को हर्षोल्लास […]
June 23, 2021 उज्जैन में सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगा वेतन
उज्जैन : 31 जुलाई तक शत- प्रतिशत शासकीय सेवक टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें,जुलाई का […]