महिला के कपड़ों में लगी आग को सुझबुझ से बुझाया।
इंदौर : दीपोत्सव के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार शैलेन्द्र श्रीमाल ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए एक महिला को आग में झुलसने से बचा लिया। यह घटना पूर्व पार्षद गणेश चौधरी के यहां आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान घटित हुई।
कार्यक्रम में दीप जलाने के दौरान एक महिला के कुर्ते ने अचानक आग पकड़ ली। आग तेजी से फैलने देख आसपास खड़ी महिलाएं घबराकर इधर-उधर भागने लगी लेकिन पत्रकार शैलेन्द्र श्रीमाल और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए महिला के कपड़ों में लगी आग बुझाना हाथ से ही शुरू किया और उसे जमीन पर लेटने को कहा। श्रीमाल और उनके साथी की सूझबूझ से आग पर त्वरित काबू पा लिया गया, हालांकि, इस दौरान महिला का कुर्ता जल गया और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया।
यदि श्रीमाल समय पर अपनी जान की परवाह किए बिना महिला के कपड़ों में लगी आग बुझाने को आगे नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस प्रयास में उनके हाथ भी झुलस गए, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए महिला की जान बचाई।
पत्रकार शैलेन्द्र श्रीमाल के इस साहसिक और मानवीय कृत्य की वहां मौजूद तमाम लोगों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों का कहना था कि उनका यह जज्बा सभी के लिए प्रेरणादायक है।
Related Posts
November 17, 2019 बीजेपी जिला ग्रामीण के निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित इंदौर : बीजेपी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। पार्टी के ग्रामीण जिला […]
September 23, 2022 गरबा एक्सप्रेस के जरिए मप्र के पर्यटन स्थलों की होगी ब्रांडिंग
पर्यटन व संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेगी ट्रेन पर मप्र की ब्रांडिंग का […]
May 16, 2022 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान की सराहना की
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति […]
June 1, 2024 सैकड़ों भजन मंडलियां और बैंड दलों ने देवी अहिल्याबाई को पेश की आदरांजलि
मंत्री, महापौर, विधायक होलकर परिवार, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने अर्पित किए […]
March 11, 2021 तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली ममता दीदी अब चंडी पाठ कर रही है- विजयवर्गीय
इंदौर : पश्चिम बंगाल की चुनावी महाभारत के बीच महाशिवरात्रि का पर्व मनाने इंदौर आए […]
February 19, 2020 अपने स्तर पर मप्र में शिवसेना का संगठन खड़ा करेंगे पालीवाल…! इंदौर : खुद को शिवसेना का मप्र राज्य स्थापना प्रमुख बताने वाले मोहन पालीवाल ने शिवसेना […]
April 19, 2019 अस्वाभाविक थी रोहित शेखर की मौत, हत्या का प्रकरण दर्ज नई दिल्ली: यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की […]