इंदौर : सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा बुधवार (चार अक्टूबर) को आबकारी वृत महू अ व महू ब की संयुक्त कार्रवाई के तहत महू पीथमपुर रोड पर ग्राम बंजारी में एक दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 09 VY 4466 की तलाशी ली गई तो उसमें दो बैग में भरे 350 पाव देशी मदिरा के पाए गए। मौके पर समस्त मदिरा को वाहन सहित जब्त कर धारा 34(1) क व 34(2) में प्रकरण पंजीबद्ध कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में कुल 63 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद हुई। मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 75250/- रुपये बताया गया।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील मालवीय द्वारा की गई। उनके साथ आबकारी उपनिरीक्षक मनीष राठौर व हुकुम सिंह, ओमप्रकाश राठौर, सावन सिसोदिया, मोहित रायकवार, अजय चंद्रवाल, रीना भिड़े आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
May 7, 2022 16 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अव्यस्क बालिका को ले जाकर, दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 10 वर्ष के […]
July 8, 2020 मैं महाराजा या टाइगर नहीं जनसेवक हूं- कमलनाथ भोपाल : मंगलवार को बदनावर दौरे पर आए पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले बाबा बैजनाथ महादेव […]
May 22, 2023 24 से 26 मई तक आयोजित होगा मालवा किसान मेला
इंदौर के कृषि महाविद्यालय में होगा मेले का आयोजन।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, […]
April 25, 2020 नई मशीनें लगने से सैम्पल्स की टेस्टिंग क्षमता बढ़ी, अब नहीं होगा बैकलॉग..! इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि, इंदौर, प्रदेश का ऐसा पहला शहर है जहां […]
May 7, 2021 दो दिन में हालात नहीं सुधरे तो हर चौराहे पर फूकेंगे सीएम के पुतले- कांग्रेस
इंदौर : कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में हालात बेकाबू हैं। […]
December 3, 2024 बीजेपी में संगठन को विस्तार देने की व्यापक कार्यप्रणाली है, जो किसी अन्य दल में नहीं : रावत
संगठन पर्व के तहत आगामी संगठन चुनाव के निमित्त इंदौर महानगर की कार्यशाला […]
October 5, 2019 ‘कौन बनेगा अग्रश्री लखपति’ का पहला निमन्त्रण खजराना गणेश को इंदौर : संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रुप 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर 'कौन बनेगा अग्रश्री […]