कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सम्मान समिति गठित।
इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर ऐसे मतदाता जिनकी आयु 100 वर्ष या उससे अधिक है उनका सम्मान किया जाना है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मतदाताओं के सम्मान हेतु समिति गठन के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह समिति के अध्यक्ष रहेंगे। अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतुल सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 204 इंदौर-1 मुनीष सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 206 इंदौर-3 अंशुल खरे, डिप्टी कलेक्टर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 207 इंदौर-4 अक्षय मरकाम, संयुक्त कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी 208 इंदौर-5 विजय मंडलोई सम्मान समिति के सदस्य रहेंगे।
सम्मान समारोह जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष क्रमांक 111 कलेक्टर कार्यालय में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर इंदौर जिले के सात ऐसे मतदाता जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इन सभी मतदाताओं को समारोह स्थल पर लाने एवं समारोह के बाद वापस घर छोड़ने के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
Related Posts
August 3, 2019 हँसदास मठ में मनाया गया झूलन महोत्सव इंदौर: बड़ा गणपति पिलियाखाल स्थित हँसदास मठ में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में झूलन महोत्सव […]
August 10, 2021 नोटिस थमाने के बाद जागी आईटी कंपनी इंफोसिस, मप्र के युवाओं से बुलाए नौकरी के आवेदन
इंदौर : आईटी कंपनी इंफोसिस ने कलेक्टर द्वारा जारी किए गए लीज शर्तों के उल्लंघन के मामले […]
October 2, 2021 समूह में पहुंची महिलाओं ने मंडी व्यापारी के गल्ले से उड़ाए लाखों रुपए, 2 महिलाओं को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले
उज्जैन : चिमनगंज मंडी में व्यापारी के गल्ले से सरे बाजार महिलाओं ने 4 लाख रुपए उड़ाए। […]
July 30, 2025 इंदौर जिले में दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश।
सुप्रीम […]
October 13, 2021 गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक सहित एक लाख का माल बरामद
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को, पुलिस थाना तेजाजीनगर […]
February 22, 2022 मोबाइल लूट कर भाग रहे आरोपियों को ट्रैफिक पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : मोबाइल लूट के भाग रहे तीन आरोपियों को फरियादी की शिकायत पर यातायात प्रबंधन […]
November 24, 2018 राजेश सोनकर ने गिनाए सांवेर में किये विकास कार्य इंदौर: सांवेर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी राजेश सोनकर ने […]