इंदौर : विजयादशमी पर्व के अवसर पर संघ की विभिन्न ईकाइयों द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया जाता है।इस रविवार को भी संघ की बालकार्य इकाई द्वारा इन्दौर के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलनों का आयोजन किया गया। नगर में निकलने वाले संचलनों की संख्या 28 रही , जिसमे घोष के नाद पर संघ के स्वयंसेवक कदमताल करते हुए शामिल हुए। इन संचलनों में अधिकांश स्वयंसेवक विद्यालयीन छात्र थे।
स्वामी विवेकानंद नगर के संचलन में संघ प्रचारक वासूदेव पाटीदार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संघ की शाखा में जाने से व्यक्ति संस्कारवान बनता है। संघ की शाखा, व्यक्ति के अन्तर्निहित गुणों का भी विकास करती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने रुचि के क्षेत्र में उत्कर्ष पर पहुँचे यह भी देश की सेवा होगी।
इंदौर नगर के सभी स्थानों से निकले संचलनों मे सहभागी होने वाले स्वयंसेवकों की संख्या 8 हजार के करीब रही । संचलन का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
जगन्नाथ जिले में बाल संचलन भी निकला।
इंदौर का पूर्वी क्षेत्र जो संघ की जिला इकाई है, वहां बाल स्वयंसेवकों का संचलन निकला जिसमें 250 बाल स्वयंसेवक शामिल हुए।
Related Posts
October 25, 2020 शिवराज सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी में आए लोधी- वीडी शर्मा
भोपाल : कांग्रेस और दमोह से विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल लोधी ने बीजेपी का […]
January 5, 2023 तीर्थ ही रहेगा सम्मेद शिखरजी क्षेत्र, केंद्र सरकार ने लगाई पर्यटन गतिविधियों पर रोक
शराब, तेज आवाज में गाने और मांस की बिक्री पर भी लगाया गया प्रतिबंध।
केंद्र सरकार ने […]
July 20, 2025 वार्ड 37 में सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
सुपर स्वच्छ लीग में भी इंदौर के सिरमौर रहने को बताया सफाई मित्रों की मेहनत का […]
December 1, 2021 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से इंदौर के प्रियांश सहित चार बैडमिंटन खिलाड़ी बोत्सवाना में फंसे
इंदौर : इंदौर के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांश खुशवानी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन […]
January 6, 2017 बैंक से मिले दो हजार के नोटों से गांधीजी गायब भोपाल,05 जनवरी
सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बरोदा […]
July 11, 2020 ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत एमएसएमई इकाइयों को दिया गया 1.10 लाख करोड़ का लोन- लालवानी इंदौर : सांसद शंकर लालवानी और बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि 'आत्मनिर्भर […]
July 14, 2021 इंदौर पुलिस की मानवीय पहल, सड़क पर रह रही मानसिक दिव्यांग महिला को पहुंचाया निराश्रित सेवा आश्रम
इन्दौर : पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का […]