इंदौर : आमतौर पर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर नौकरशाहों को सिर पर बैठाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने आपको सिंघम के रूप में पेश कर रहे हैं। जनसुनवाई में आए एक दिव्यांग युवक के साथ पिटाई और कथित दुर्व्यवहार करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एडीएम पवन जैन को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दे दिए। उन्हें मंत्रालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
जनसुनवाई के दौरान हुई थी घटना।
बताया जाता है कि मंगलवार को एक दिव्यांग युवक अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम पवन जैन के कमरे में गया। अपनी समस्या हल न हो पाने से उसने आवेश में आकर एडीएम जैन की टेबल पर अपना मोबाइल पटक दिया, जिससे मोबाइल टूटा और उसका कवर पवन जैन को चेहरे पर जा लगा। इसपर एडीएम जैन को भी गुस्सा आ गया। उन्होंने उक्त दिव्यांग को मर्यादित रहने की नसीहत दी।बात तब बिगड़ी जब एडीएम के गार्ड ने दिव्यांग को थप्पड़ मार दिए।
इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री के कानों तक भी पहुंची। इस पर उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तुरंत प्रभाव से एडीएम पवन जैन को इंदौर से हटाकर भोपाल पदस्थ करने के निर्देश जारी कर दिए।
बता दें कि पिछले दिनों सीएम शिवराज ने झाबुआ में पदस्थ रहे एसपी अरविंद तिवारी को छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में निलंबित कर दिया था।
Related Posts
June 2, 2023 नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का इंदौर विमानतल पर किया गया भावभीना स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की अगवानी।
लोकनृत्यों की पेश की गई बानगी।
मुख्यमंत्री […]
November 22, 2022 धर्म के नाम पर बढ़ रहीं भ्रांतियां,पाखंड का हो रहा बोलबाला
दिव्य शक्ति पीठ पर वाशिंगटन से आए भारतीय मूल के संत नलिनानंद गिरी सुना रहे खरी-खरी […]
February 28, 2021 मंजूर बेग ने नाहरशाह वली की दरगाह पर पेश की चादर, सर्वधर्म समभाव और सद्भाव की मांगी दुआ
इंदौर : खजराना स्थित नाहरशाह वली सरकार के 72 वे उर्स के मौके पर सर्व धर्म संघ के […]
January 23, 2025 महाकुंभ में लगी आग की जिम्मेदारी एक अलगाववादी संगठन ने ली
प्रयागराज : महाकुंभ मेले में 19 जनवरी को लगी आग की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन खालिस्तान […]
March 8, 2021 माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर का शुभारंभ 9 मार्च को सीएम शिवराज करेंगे
इंदौर : स्वस्थ मानव से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। इसी ध्येय वाक्य के साथ […]
November 19, 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित […]
July 1, 2025 धर्मवीर मीना ने संभाला पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार
मुंबई : मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना ने मंगलवार (01 जुलाई, 2025) को पश्चिम […]