इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दीपावली की खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति दिनभर बनी रहती है। बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने यशवंत रोड चौराहे से राजवाड़ा की ओर वाहनों का जाना बंद कर दिया। इससे जवाहर मार्ग पर वाहन गुत्थम गुत्था होने लगे, वहीं यशवंत रोड क्षेत्र के व्यापारियों में भी नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि राजवाड़ा की ओर ट्रैफिक बंद करने से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद फिर शुरू हुआ ट्रैफिक।
क्षेत्र के तमाम व्यापारी सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग के नेतृत्व में लामबंद होकर वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अजीतसिंह चौहान से मिले और राजवाड़ा की ओर ट्रैफिक बंद किए जाने से उनके कारोबार पर पड़ रहे विपरीत असर के बारे में उन्हें बताया। श्री चौहान ने व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए राजवाड़ा की ओर का मार्ग वाहनों के लिए पुनः खुलवा दिया।
व्यापारियों की परेशानी का निराकरण होने पर मंजूर बेग ने ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान ओमप्रकाश, मनोहर भावनानी, राजू छाबड़ा, विनोद फुलवादिया, विजय गुप्ता, मुकेश कुमार, तुषार पंजवानी, सोनू भाटिया, दिलीप वाधवानी और अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
Related Posts
May 10, 2023 सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर नाराज हुए महापौर, अधिकारियों को लगाई फटकार
महापौर ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण।
रहवासियो से सफाई व्यवस्था के साथ ही […]
November 12, 2022 महाकाल लोक परिसर में इसी माह प्रारंभ हो जाएंगी 5 जी इंटरनेट सेवाएं
इंदौर को भी जल्द मिलेगा लाभ।
एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने रिलायंस के […]
January 2, 2017 फिंगेश्वर के पास बड़ा हादसा रायपुर. फिंगेश्वर के पास बड़ा हादसा... बस और ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत.... 22 घायल....7 […]
November 16, 2018 नोटबन्दी से सोनिया- राहुल के फर्जीवाड़े की खुली पोल- पात्रा इंदौर: नोटबन्दी से सोनिया- राहुल गांधी की फर्जी कंपनी की पोल खुल गई।1हजार करोड़ के नेशनल […]
September 27, 2021 दिवंगत महापुरुषों, शहीदों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और बीजेपी नेताओं का मालू ने किया तर्पण
इंदौर : श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा आयोजित16 दिनी तर्पण कार्यक्रम में संस्था "आनंद […]
May 7, 2024 कांग्रेस की सरकार बनते ही पलट देंगे राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला..!
राम मंदिर का फैसला आने के बाद करीबी लोगों के साथ बैठक में बोले थे राहुल गांधी।
पूर्व […]
March 5, 2022 माधव सृष्टि- चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में रविवार से प्रारंभ होगा स्वास्थ्य शिविर
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि- चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में […]