इंदौर : आईसीसी टी – 20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हराकर क्रिकेट प्रेमियों को दीपावली पर जश्न मनाने का मौका दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर भारतीय टीम ने कोहली की नाबाद विराट पारी की बदौलत पाकिस्तान को जैसे ही शिकस्त दी, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। ऐन दिवाली पर मिली इस जीत का देशभर में जमकर जश्न मनाया गया।
राजवाड़ा रहा जश्न का केंद्र।
आखरी गेंद पर जैसे ही भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की, क्रिकेट प्रेमी, खासकर युवा हाथों में तिरंगा थामे राजवाड़ा की ओर निकल पड़े। दीपावली की खरीददारी के चलते वैसे ही राजवाड़ा पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, इसके बावजूद हजारों क्रिकेट के दीवानों का रुख राजवाड़ा की ओर चल पड़ा। राजवाड़ा के सामने और कृष्णपुरा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों के बीच युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान ढोलक की थाप पर ठुमके लगाने के साथ जोरदार आतिशबाजी कर भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाया गया। एकाएक राजवाड़ा पर भीड़ बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई पर जीत के जश्न में वे अपनी सारी परेशानी भूल गए। इस दौरान लगे जाम से निपटने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
Related Posts
August 14, 2022 14 अगस्त को पूरे शहर में मनेगा दीपोत्सव, होगा सामूहिक राष्ट्रगान
इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति इंदौर महानगर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर […]
October 20, 2020 हिन्दू विरोधी थी कमलनाथ सरकार, आदिवासियों को हिन्दू समाज से करना चाहती थी अलग- उषा ठाकुर
इंदौर : पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कमलनाथ पर मुख्यमंत्री रहते हिंदुओं के साथ भेदभाव […]
October 31, 2023 वोट बैंक की राजनीति के लिए हमास जैसे आतंकी संगठन का समर्थन कर रही कांग्रेस
खरगौन में कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी ने किया हमास आतंकियों का समर्थन।
खंडवा में […]
June 6, 2020 एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर में भी दर्ज हुई एफआईआर इंदौर : फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 को लेकर गंभीर […]
November 28, 2018 मतदान के अंतिम चरण में भिड़े कांग्रेस- बीजेपी कार्यकर्ता इंदौर में विधानसभा चुनाव के मतदान के आखरी क्षणों में बीजेपी - कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]
January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
October 9, 2024 नाबालिग बच्चों के खिलाफ अपराधों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शुरू किया ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान
इंदौर : महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नज़र रखने के उद्देश्य से पुलिस […]