त्यौहारों के दौरान भी मादक पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध चली मुहिम।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार- वाहन भी जब्त।
इंदौर : जिले में शराब व अन्य मादक पदार्थों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय करने वालों तथा अवैध परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। यह मुहिम त्यौहारों के दौरान भी जारी रही। मंगलवार, 25 अक्टूबर को आबकारी विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई दौरान लगभग पौने दो लाख रूपये मूल्य की शराब जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त किया गया।
आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी राजीव मुदगल ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गोमटगिरी चौराहे पर सफेद कलर की इण्डिका कार की तलाशी ली गई। कार के अन्दर चालक सीट पर सचिन पिता त्रिलोक निवासी गांव कटक्या तहसील सांवेर जिला इन्दौर बैठा पाया गया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में 08 पेटी देशी प्लेन शराब पायी गई। शराब के परिवहन के लिए कोई पास-परमिट नही था। शराब का अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर 50 बल्क लीटर से अधिक शराब जब्त की गई। चालक सचिन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया। शराब एवं वाहन आबकारी कब्जे में ली गई जिसका बाजार मूल्य लगभग एक लाख 72 हजार 800 रुपए है। जिले में अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Related Posts
April 11, 2021 गोपी नेमा के प्रयासों से समाज स्तर पर लगाए गए वैक्सिनेशन कैम्प, सैकड़ों लोगों ने लगवाया वैक्सीन
इन्दौर : पूर्व विधायक गोपी नेमा कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जन जागरण अभियान चलाकर समाज […]
May 26, 2022 इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण प्रक्रिया संपन्न
इंदौर : नगर निगम इंदौर के चुनाव हेतु वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को देवी […]
December 29, 2021 रणजीत हनुमान मंदिर समिति से जुर्माना वसूले जाने को मालिनी गौड़ ने बताया आस्था पर प्रहार
इंदौर : रणजीत हनुमान की शोभायात्रा के दौरान सड़क किनारे व डिवाइडर के बीच लगे पेड़- पौधों […]
December 30, 2022 बेटे का फर्ज निभाने के बाद पीएम मोदी ने निभाया राजधर्म, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को'कर्तव्य पथ' पर असाधारण मिसाल पेश […]
June 1, 2024 लोकमाता देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र सभी के लिए अनुकरणीय है..
देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा : […]
October 25, 2016 ये पांच ‘रतन’ चुनेंगे टाटा का अगला चेयरमैन, जानिए सर्च कमेटी में कौन कौन है शामिल सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के बाद अब रतन टाटा चार महीने तक अंतरिम चेयरमैन बने […]
July 27, 2024 एम्स भोपाल में शुरू हुआ माइक्रोबायोलॉजी पोस्टमार्टम
अब मौत की वजह की मिलेगी सटीक जानकारी।
भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एम्स में […]