बधाई देने के लिए नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और मित्रों, परिचितों का लगा तांता।
सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने भेंट की भगवान गणेश की प्रतिमा।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसी राम सिलावट का जन्मदिन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीजेपी नेता, कार्यकर्ता, सांवेर विधानसभा से बड़ी संख्या में समर्थक और नए पुराने मित्र मंत्री सिलावट के निवास पहुंचे और हार पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग भी साथियों सहित पहुंचे।उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट को पुष्पमाला पहनाई, भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की और उनके सफल, निरोगी व दीर्घ जीवन की कामना की। अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। मंत्री सिलावट भी सभी से मिले और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट को जन्मदिन की बधाई देने वालों में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, सर्वधर्म उपाध्यक्ष रियाज खान, लक्की अवस्थी,राजेश पांडे, आगर से वक्फ बोर्ड के रियाज लाहौरी, युनुस खान,शकील चाचा, गोलू शैख, भारत सिंह, हरीश जायसवाल, हरीश तोलानी व बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
Related Posts
June 5, 2021 हरियाली से आच्छादित होगी भगवान परशुराम की जन्मस्थली, महू में बनेगा ऑक्सीजन पार्क- ठाकुर
इंदौर : कोरोना महामारी ने हम सभी को ऑक्सीजन का महत्व समझाया है। इस आपदा की घड़ी में […]
April 24, 2021 ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए अब ली जा रही वायुसेना की मदद
इंदौर : केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर के अस्पतालों में त्वरित और निर्बाध ऑक्सीजन की […]
April 24, 2021 पैसे ले लो, इंजेक्शन दिलवा दो, मनोज राजानी ने देवास कलेक्टर से की मांग
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र लिखकर कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला से […]
September 14, 2021 रणजीत सिंह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कमिटमेंट सर्टिफिकेट से सम्मानित
इंदौर : यातायात नियंत्रण की अपनी अनोखी स्टाइल के लिए ख्यात प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह को […]
September 29, 2023 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश व जिला इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
इंदौर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष […]
March 20, 2021 महाकाल मंदिर में अब रात 8 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश
उज्जैन : कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थी रात 8.00 […]
March 14, 2024 भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है
चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी।
अरब देशों में भी लहरा रहा […]