इंदौर : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 आरोपी,क्राइम ब्राँच एवं थाना संयोगितागंज की संयुक्त कार्रवाई में बंदी बनाए गए। आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए) बरामद की गई।
क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो व्यक्ति थाना संयोगितागंज क्षेत्र में MYH हॉस्पिटल के पीछे दरगाह के पास ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले है। जिस पर क्राइम ब्रांच व थाना संयोगितागंज की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1).रोहित पिता मोहनलाल सेन निवासी– नाहरगढ़ जिला मंदसौर (2). पंकज जाधव पिता विजय निवासी– स्कीम 78 विजय नगर इंदौर होना बताया । आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया ।
आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 30 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए) जब्त कर, उनके विरुद्ध थाना संयोगितागंज पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
May 12, 2022 बारिश के पूर्व इंदौर के एक लाख घरों में वाटर रिचार्जिंग यूनिट लगाने का लक्ष्य- निगमायुक्त
अगले 2 सालों में इंदौर ऐसा शहर होगा कि लोग यहां आकर बसेंगे।
इंदौर : इंदौर नगर निगम […]
October 11, 2023 चोरी व लूट के मोबाइल विदेशों में बिकवाने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने विदेशों में चोरी एवं लूट के मोबाइल की तस्करी करने वाले दो […]
January 3, 2025 महू बोहरा समाज ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध
समाज के धर्मगुरु ने जारी किया था प्रतिबंध का फरमान।
महू : बोहरा समाज के धर्मगुरु […]
January 26, 2024 डाक महिला संगठन ने एमवायएच को भेंट की व्हीलचेयर
डाक महिला संगठन,इंदौर की अध्यक्ष प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र तथा […]
December 14, 2020 चन्द्रभागा तक बनाई जा रही लिंक रोड का विस्तार पागनीसपागा तक किया जाए- मोघे
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे का कहना है कि जवाहर […]
March 4, 2023 समाजसेवी रीता मित्रा ने पेश की अनुकरणीय मिसाल
शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए किए भेंट।
जिला सैनिक कल्याण […]
August 25, 2019 शहर भर में रही बाल – गोपाल के जन्मोत्सव की धूम इंदौर : देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आस्था और उल्लास के […]