इंदौर : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 आरोपी,क्राइम ब्राँच एवं थाना संयोगितागंज की संयुक्त कार्रवाई में बंदी बनाए गए। आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए) बरामद की गई।
क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो व्यक्ति थाना संयोगितागंज क्षेत्र में MYH हॉस्पिटल के पीछे दरगाह के पास ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले है। जिस पर क्राइम ब्रांच व थाना संयोगितागंज की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1).रोहित पिता मोहनलाल सेन निवासी– नाहरगढ़ जिला मंदसौर (2). पंकज जाधव पिता विजय निवासी– स्कीम 78 विजय नगर इंदौर होना बताया । आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया ।
आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 30 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए) जब्त कर, उनके विरुद्ध थाना संयोगितागंज पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
March 20, 2021 कोरोना संक्रमित मामले पुनः तीन सौ के पार पर ग्रोथ रेट में आई कमीं…!
इंदौर : शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के पुनः तीन सौ से अधिक मामले सामने आए। हालांकि […]
August 6, 2025 कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर जताया ऐतराज
बुर्के वाली महिलाएं लव जिहाद नहीं फैलाती: रुबीना
अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर साधा […]
February 13, 2023 16 फरवरी को होगा दिल्ली के महापौर, उपमहापौर का चुनाव
नई दिल्ली : दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव 16 फरवरी […]
July 29, 2024 14 स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर किए गए विस्तारित
इंदौर : ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में […]
July 6, 2025 डॉ.अनुराग की स्मृति को समर्पित होगी स्पंदन की संगीत महफिल
13 जुलाई को रवींद्र नाट्य गृह में होगा कार्यक्रम 'अनंत अनुराग' ।
संगीत में रुचि रखने […]
April 24, 2024 आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती
आरती, पूजन और महाप्रसाद का किया गया वितरण।
रामभक्त हनुमान का किया गया विशेष […]
October 3, 2019 ऑनलाइन चाइल्ड एब्यूज वर्तमान दौर की सबसे बड़ी चुनौती- सत्यार्थी इंदौर : एमरल्ड हाइट्स में आयोजित राउंड स्क्वेयर इंटर नेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए […]