इंदौर को भी जल्द मिलेगा लाभ।
एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने रिलायंस के अधिकारियों से की चर्चा।
इंदौर : मध्य भारत में सबसे पहले 5जी इंटरनेट की सेवाएं महाकाल लोक परिसर से इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएंगी। इंदौर में भी शीघ्र 5जी इंटरनेट सेवाएं प्रारंभ होंगी। इस संबंध में एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने रिलायंस के अधिकारियों से चर्चा की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मुम्बई प्रवास के दौरान 5 जी इंटरनेट सेवाएं महाकाल लोक परिसर से प्रारंभ करने की पहल की थी। इस संबंध में रिलायंस जियो ने अपनी सहमति दी थी। इसी सिलसिले में एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने रिलायंस के अधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि महाकाल लोक परिसर में 5जी इंटरनेट सेवाएं इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएंगी। इसके लिए तेजी से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी तरह इंदौर में भी 5जी इंटरनेट सेवाएं प्रारंभ करने की तैयारियां 31 दिसम्बर तक पूरी हो जाएंगी। भोपाल में भी 5जी इंटरनेट सेवाएं यथाशीघ्र प्रारंभ की जाएंगी।मनीष सिंह ने कहा कि यह डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में बड़ा कदम है। इससे यूजर्स को खासा लाभ मिलेगा।
Related Posts
June 18, 2021 18 जून से खुलेंगे चिड़ियाघर, रीजनल पार्क व मेघदूत उपवन
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई कमीं को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रीजनल पार्क, […]
November 28, 2018 मप्र में बंपर वोटिंग, सीएम शिवराज सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद इंदौर:मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान सम्पन्न हुआ। प्रदेश की सभी 230 […]
August 7, 2022 तीन फ्लाईओवर के टेंडर को आईडीए बोर्ड की हरी झंडी, चौथे पर भी शीघ्र होगा निर्णय
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता खत्म होने के बाद आईडीए की बोर्ड बैठक […]
October 26, 2023 गोलू शुक्ला ने आयोजित की मंडल पदाधिकारियों की बैठक
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रं-3 में विधायक प्रत्याशी गोलू शुक्ला ने तीनों मंडल अटल […]
February 3, 2022 खजराना गणेश मंदिर परिसर में होगा भक्त निवास का निर्माण
इंदौर : प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्व […]
November 13, 2023 इंदौर के सर्वांगीण विकास के लिए कैलाश विजयवर्गीय जैसा नेतृत्व जरूरी
आचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज ने समाजजनों से की सहयोग की अपील।
इंदौर : आचार्यश्री […]
April 16, 2022 समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संयम सिखाती है भारत की पत्रकारिता
बलदेव भाई शर्मा को लाइफ टाइम अवार्ड के साथ 5 मीडिया शिक्षकों का सम्मान।
मीडिया […]