महिला शराब तस्कर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भिजवाया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बीते दो दिनों में साढ़े चार लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त की गई।
दिनांक 14.09.23 को वृत बम्बई बाजार की उपनिरीक्षक प्रियंका शर्मा द्वारा सूचना के आधार पर छोटा बांगड़दा के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। यहां आरोपिया बेबी पति स्वर्गीय निर्भय सिंह चौहान उम्र 55 वर्ष निवासी छोटा बांगड़डा इंदौर के कब्जे से 550 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत – रुपये 35750 है ।
बता दें कि बीते दो दिनों में अवैध शराब के अड्डों, होटल, ढाबे तथा अवैध मदिरा निर्माण के स्थानों पर दबिश देकर आबकारी विभाग ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 48 तथा धारा 34(1),(2) के तहत 01 प्रकरण दर्ज कर लगभग 4.35 लाख कीमत की अवैध सामग्री यथा देशी शराब 260 बल्क लीटर,विदेशी शराब 85 बल्क लीटर, अवैध हाथभट्टी शराब 747 लीटर ,महुआ लहान 1240 लीटर जब्त की।
Related Posts
January 22, 2021 उपभोक्ताओं से मिलकर ऊर्जा मंत्री ने लिया समस्याओं का जायजा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
इंदौर : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं की […]
April 27, 2025 सेंट्रल इंडिया के पहले चेस पार्क का महापौर ने किया लोकार्पण
नगर निगम, एफटीएस युवा संस्था और ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से सुदामा नगर […]
July 10, 2020 एसबीआई ने उपलब्ध कराएं 32 लाख के स्वास्थ्य उपकरण इंदौर : कोरोना संकट के समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने समाज के प्रति दायित्व को निभाते हुए […]
March 30, 2023 प्रियंका गांधी ने भी इंदौर की घटना की ली जानकारी, हादसे पर जताया दुःख
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताई घटना पर चिंता।
पूर्व विधायक पटेल भी घटनास्थल […]
October 5, 2023 दोपहिया वाहन सहित हजारों रुपए मूल्य की देशी मदिरा जब्त
इंदौर : सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग […]
January 17, 2021 पहले दिन लक्ष्य के 75 फीसदी योद्धाओं का हुआ टीकाकरण, किसी में भी नहीं पाए गए साइड इफेक्ट
इंदौर : शनिवार से प्रारंभ हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले दिन तय लक्ष्य के अनुपात में […]
January 23, 2021 राम मंदिर निर्माण में लोकोपकार सेवा वाटिका ने दिया अंशदान, निधि संग्रहण में जुटे कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी की ओर से महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य […]