इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ रेट लगभग स्थिर रहा। किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। हैरत की बात ये है कि ठंड का सीजन वायरस के पनपने के लिए मुफीद माना जाता है पर उस दौरान कोरोना संक्रमण नियंत्रित रहा। अब जब तापमान बढ़ने लगा है, तो संक्रमण भी पैर पसारने लगा है। बीते वर्ष भी गर्मी के मौसम में ही कोरोना संक्रमण पीक पर था।
122 नए संक्रमित आए सामने।
शुक्रवार 26 फरवरी को 1726 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन सहित कुल 1816 सैम्पलों की जांच की गई। 1690 निगेटिव पाए गए। 122 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 830239 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 59452 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि करीब 96 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
76 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 76 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57666 मरीज कोरोना संक्रमण के जाल से बाहर आ चुके हैं। 853 मरीजों का इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक कुल 933 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
October 24, 2018 प्रत्याशियों को देनी होगी आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी इंदौर: भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जो गाइड लाइन तय की […]
November 12, 2021 केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने डीजीसीए के डिजिटल प्लेटफार्म, ईजीसीए का किया लोकार्पण
नई दिल्ली : आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना […]
April 10, 2021 नौ सौ के पार हुए नए संक्रमित, 15 फ़ीसदी रहा ग्रोथ रेट रहा
इंदौर : कोरोना संक्रमण की स्थिति हर आनेवाले दिन के साथ विकट होती जा रही है। तमाम इंतजाम […]
June 2, 2020 कोरोना से निपटने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का एसीएस सुलेमान ने लिया जायजा इंदौर : अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद […]
April 6, 2021 मंगलवार को 41वा स्थापना दिवस मनाएगी बीजेपी, लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे कार्यकर्ता
इंदौर : बीजेपी का स्थापना दिवस मंगलवार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता अपने […]
May 5, 2024 खेल के मैदान में भी हाथ आजमा रहे डॉक्टर्स
आइएमए के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय ओलंपियाड गेम्स का शुभारंभ।
मतदान की जागरूकता का […]
September 17, 2019 प्लास्टिक मुक्त भारत की अपील के साथ कागज की थैलियों का वितरण इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तय किये गये […]