इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति इंदौर द्वारा अपने स्थापना दिवस विजया दशमी के उपलक्ष्य मे रविवार शाम 4:00 बजे महावीरबाग एरोङ्रम रोङ से पथ संचलन निकाला गया। इस अवसर पर बङी संख्या में महिलाएं पूर्ण गणवेश में गुणवत्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन कर रही थीं। स्थान स्थान पर इस संचलन का स्वागत किया गया।
पथ संचलन महावीर बाग से बडा गणपति, हनुमान मंदिर चौराहा (टोरी कार्नर), लोहार पट्टी, कैलाश मार्ग, अंतिम चौराहा से पुनः बड़ा गणपति होते हुए महावीर बाग पर समाप्त हुआ।
परिवार को सम्हालते हुए करें समिति का कार्य।
संचलन के पूर्व समिति की बौद्धिक प्रमुख सीमा भिसे ने कहा कि महिलाओं में प्राकृतिक रूप से स्नेह और सेवाभाव होता है।आज समाज और राष्ट्र को सशक्त होने के लिए इसी सेवाभाव और समरसता की आवश्यकता है। प्रत्येक के पास समय उतना ही है। परिवार को सम्हालते हुए समिति का कार्य करना है। हम सोचेंगे की सुख सुविधाओ में रहकर मै देश सेवा करूंगी तो यह संभव नही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रीती सिंह(विभागाध्यक्ष स्कूल ऑफ़ कॉमर्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ) ने की मुख्य अतिथि डॉ.सुरुचि नाइक
(निसगोपचार तज्ञ ) थी। कार्यक्रम मे एकल गीत तान्या पहाड़े ने गाया। कार्यक्रम का संचालन ङाॅ. जयश्री बंसल ने किया।
Related Posts
October 31, 2023 सामने आ गया है कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा : सलूजा
लगातार कांग्रेस के नेता भगवान राम और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं।
हर चुनाव की तरह […]
March 11, 2022 किडनी सम्बन्धी बीमारियों से बचाव व अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी- लालवानी
इंदौर : विश्व किडनी दिवस के अवसर पर इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑर्गन डोनेशन […]
April 27, 2024 विधानसभा पांच के विभिन्न वार्डों में बीजेपी प्रत्याशी लालवानी ने किया जनसंपर्क
जगह - जगह लालवानी का किया गया भव्य स्वागत।
इंदौर : भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार शंकर […]
February 25, 2024 अतिशय खासगीवाला अध्यक्ष,अमितेश जैन सचिव चुने गए
आईसीएआई की नई कार्यकारिणी का गठन।
इंदौर - आईसीएआई की इंदौर शाखा की नयी कार्यकारिणी […]
June 22, 2025 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के 135 मेधावी बच्चों का किया सम्मान
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा मीडियाकर्मियों के मेधावी छात्रों का सम्मान […]
September 10, 2020 कोरोना का तिहरा शतक, 6 मरीजों की भी गई जान…! इंदौर : जुलाई से अब तक का डाटा उठाकर देखें तो कोरोना संक्रमण इंदौर में लगातार ऊंचाई की […]
April 24, 2021 स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड रूम में आग लगने की घटना की हो उच्चस्तरीय जांच- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में हुई आग लगने की […]