इंदौर: सानंद न्यास के मंच पर खंडवा रोड स्थित यूसीसी सभागृह में रहस्य – रोमांच से भरपूर नाटक ‘यू मस्ट डाय’ का मंचन आगामी 10 और 11 दिसंबर को किया जाएगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटबले और मानद सचिव जयंत भिसे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सस्पेंस – थ्रिलर भरे इस नाटक में रहस्य की परतें जब खुलती हैं तो दर्शक भी दंग रह जाते हैं। प्रवेश और वरदा क्रिएशंस निर्मित इस नाटक में टीवी, रंगमंच के सिद्धहस्त कलाकार संदेश जाधव, शर्वरी लोहकरे और सौरभ गोखले ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अन्य कलाकार हैं नेहा कुलकर्णी, अजिंक्य भोंसले, हर्षल महामुनकार, प्रमोद कदम, विनीता दाते और धनेश पोतदार।
श्री कुटुम्बले और भिसे ने बताया कि इस नाटक का मंचन शनिवार 10 दिसंबर को रामुभैया दाते समूह के लिए शाम 4 बजे और राहुल बारपुते समूह के लिए शाम साढ़े सात बजे होगा। इसी तरह रविवार 11 दिसंबर को मामा मुजुमदार समूह के लिए सुबह 10 बजे, वसंत समूह के लिए शाम 4 बजे और बहार समूह के लिए शाम साढ़े सात बजे इस नाटक का मंचन किया जाएगा।
Related Posts
October 13, 2020 .लुभा गया बल्ले पर गेंद का हावी होना
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
मैच में यदि रन कम बने तो निश्चित ही बल्ला छोटा और गेंद बड़ी हो […]
July 17, 2023 वॉक फॉर जी -20 में सैकड़ों युवाओं ने दर्ज की भागीदारी
56 दुकान से प्रारंभ होकर लैंटर्न चौराहा एवं पुनः 56 दुकान पर संपन्न हुई वॉक फॉर जी […]
January 19, 2023 सांवेर में 69 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन
पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने किया भूमिपूजन और शिलालेख का […]
December 3, 2021 बारिश ने पातालपानी में कार्यक्रम पर फेरा पानी, अब नेहरू स्टेडियम में होगा टंट्या मामा स्मृति समारोह
इंदौर : मौसम के बिगड़े मिजाज और बारिश के चलते टंट्या मामा बलिदान दिवस पर 4 दिसंबर को […]
August 11, 2025 सेवा ऐसी हो कि लेने वाले में भी सेवा भाव जागृत हो जाए : संघ प्रमुख डॉ. भागवत
माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र का संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया शुभारंभ।
इंदौर : माधव […]
April 19, 2022 अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास, एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगी सुविधाएं
इंदौर : पश्चिम रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण इंदौर स्टेशन आनेवाले समय में भव्य और अत्याधुनिक […]
May 6, 2023 निरंजनपुर चौराहा के सम्राट पृथ्वीराज चौहान नामकरण को लेकर एकजुट हुआ राजपूत समाज
🔸कीर्ति राणा इंदौर 🔸
राजपूतों का तो इतिहास रहा है अपना हक, संघर्ष कर के लिया और […]