भूमि पूजन समारोह में पूर्व क्षेत्रीय पार्षद को आमंत्रित नहीं किया गया।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाली तुलसी नगर नाला की रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी, वार्ड संयोजक शैलेन्द्र रावल, वार्ड सह संयोजक अमोल पाटिल एवं क्षेत्रीय रहवासी इस दौरान मौजूद रहे। यह रिटेनिंग वॉल कुछ वर्ष पहले अतिवर्षा के कारण ध्वस्त हो गई थी। हालांकि इस रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु अनुमानित राशि नगर निगम द्वारा काफी पहले ही स्वीकृत कर दी गयी थी पर तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य नहीं होने से रिटेनिंग वॉल का निर्माण शुरू होने में काफी विलम्ब हो गया। यह दूसरी बार है जब तुलसी नगर नाले की रिटेनिंग वॉल हेतु भूमि पूजन किया गया।
पूर्व पार्षद का दावा, पहले भी हो चुका है भूमिपूजन।
क्षेत्र के पूर्व पार्षद संजय कटारिया ने कहा कि तुलसी नगर की पुलिया एवं इसकी रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु उनके पार्षद काल में ही क्षेत्र के विधायक द्वारा भूमि पूजन किया जा चूका था पर अब पुनः उसी काम के लिए भूमि पूजन किया गया, जिसमें उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया।
कॉलोनी को जल्द वैध करेंगे।
भूमि पूजन समारोह में रहवासियों को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर तुलसी नगर कॉलोनी के शीघ्र वैध किये जाने की बात विधायक हार्डिया ने दोहरायी।
Related Posts
August 30, 2022 बायपास के समीप बोरे में बंद कटी हुई लाश मिली, सिर और धड़ थे गायब
इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बोरे में बंद कटी हुई लाश पाए जाने से […]
October 3, 2024 महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
केंद्रीय राज्य मंत्री, महापौर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रीगल चौराहा क्षेत्र में […]
January 28, 2022 बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : 08 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी नाना को 10 वर्ष के कठोर […]
May 10, 2020 कोमा में चले गए अजीत जोगी, हालत बेहद चिंताजनक रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोमा में चले जाने […]
January 24, 2025 मप्र आर्ट फेस्टिवल 2025 का पहला पोस्टर खजराना गणेश के चरणों में अर्पित
स्टेट प्रेस क्लब ने किया भव्य विमोचन।
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में मध्य प्रदेश आर्ट […]
November 7, 2024 कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों का हमला निंदनीय : विहिप अध्यक्ष
नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कनाडा में हिन्दू […]
June 21, 2023 महंगे शौक पूरे करने के लिए कर्ज लेकर नहीं चुका पाने पर रची खुद के अपहरण की साजिश
अपहरण की झूठी साजिश का भंवरकुआ पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश।
इंदौर : कार […]