गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ।
इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ शिवराज कैबिनेट में अब कुल 34 सदस्य।
भोपाल : विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। विधायक गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी को शिवराज कैबिनेट में शामिल किया गया है। राजभवन में सुबह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सबसे पहले गौरीशंकर बिसेन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधायक राजेंद्र शुक्ल व राहुल लोधी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहे।
नए मंत्रियों में लोधी को राज्यमंत्री बनाया गया है। शेष दोनों कैबिनेट मंत्री होंगे। विंध्य, महाकोशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाकर भाजपा ने जातिगत और भौगोलिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।
कैबिनेट में अब 34 सदस्य।
इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवराज कैबिनेट में 31 सदस्य थे, जो अब बढ़कर 34 हो गए हैं।
उमा के दबाव में राहुल लोधी का नाम तय किया।
राहुल लोधी, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं। पहली बार के विधायक होने से उनके नाम पर कुछ दिग्गज असहमत थे, लेकिन उमा भारती के दबाव में राहुल का नाम ही तय किया गया। ग्वालियर से लाल सिंह आर्य का नाम चर्चा में आया था, लेकिन उनके नाम पर भी सहमति नहीं बनी।
Related Posts
January 16, 2021 उत्साह भरे माहौल में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण महा अभियान, स्वास्थ्यकर्मी आशा पंवार को लगाया पहला टीका
इंदौर : कोरोना वायरस को स्थायी रूप रवानगी देने के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान […]
April 24, 2021 11 लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग, एक लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का कुल आंकड़ा..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में कमी के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। जनता कर्फ्यू के चलते […]
May 22, 2019 स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने बीजेपी के आरोपों को किया खारिज इंदौर: मप्र के स्वास्थ्य मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसीराम सिलावट ने उनपर लगाए जा रहे […]
April 16, 2019 ऑपरेशन समन्वय के जरिये आपदा राहत और बचाव का जीवंत प्रदर्शन इंदौर: मंगलवार शाम 4 बजे के करीब सूचना मिली कि। एमजी रोड स्थित ट्रेजर आइलैंड मॉल में बड़ा […]
March 16, 2021 स्वस्तिका, सुहाना, दिया, अनन्या, नित्याश्री, राधाप्रिया ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 82 वी […]
September 25, 2020 बीस फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, 7 मरीजों की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को संक्रमितों का ग्रोथ […]
September 16, 2022 मैथिल पूर्वोत्तर समाज की महिलाओं का तीन दिवसीय जितिया महाव्रत प्रारंभ
व्रती महिलाएं संतान की लम्बी आयु के लिए रखती हैं 36 घंटे का निर्जला उपवास।
जितिया […]