इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में एक दिवसीय जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर यथासंभव निराकरण किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी जनक पलटा के इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सुचिता तिर्की विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।इसी के साथ उन्हें माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम की जानकारी दी गई। इस दौरान उनकी समस्याएं भी सुनी गई और संवेदनशीलता के साथ उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी गई। साथ ही वृद्धजनों के आधार कार्ड बनाने, आयुष्मान कार्ड बनाने आदि की कार्रवाई भी की गई।
Related Posts
June 18, 2021 पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा राहुल गांधी का जन्मदिन, सभी वार्डों में होगा पौधारोपण
इंदौर : 19 जून को अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन है। […]
November 7, 2024 इंदौर में भी अपनी सेवाएं दे रहें दिल्ली के ख्यात सर्जन डॉ. राणा
महीने में दो दिन इंदौर में रहकर रियायती दर पर कर रहे सर्जरी।
सुयोग हॉस्पिटल में […]
February 7, 2021 चिड़ियाघर में चलेंगी बैटरी चलित कार, पक्षी विहार की भी मिली सौगात
इंदौर : चिड़ियाघर की सैर करने के लिए अब खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल नहीं चलना […]
January 20, 2024 संत लादुनाथ महाराज के अनुयायियों ने निकाली प्रभात फेरी
महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में चढ़ेगा हनुमानजी को चोला।
22 को महाआरती […]
April 15, 2020 52 जिलों के प्रभारी बनाए गए 11 IAS अधिकारी भोपाल : मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। स्थिति को […]
December 27, 2022 विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की इंदौर में होगी बैठक
29 दिसंबर से 2 जनवरी तक होगी बैठक, देश - विदेश से साढ़े तीन सौ प्रतिनिधि करेंगे […]
March 20, 2021 सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को भंवरकुआ पुलिस ने गिरफ्तार […]