इंदौर : मरती संवेदनाओं के इस समय में जब अपने, अपनों की ही चिंता नहीं करते, इंदौर की एक बेटी लंबे समय से उन लाशों का अंतिम संस्कार कर रही है, जिनका कोई नहीं होता। भाग्यश्री खड़खड़िया ऐसे कई लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर सेवा की अनुपम मिसाल पेश कर चुकी है।
जब पूरा शहर दीपावली मनाने में जुटा था, भाग्यश्री मानवता का धर्म निभाते हुए एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर रही थी।
बताया जाता है कि एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सांवरिया धाम मंदिर मूसाखेड़ी के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस को सूचना देने के बाद उक्त व्यक्ति को एम वाय हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों का कोई अता – पता नहीं था, जब यह सूचना भाग्यश्री को मिली तो उसने एक परिजन के रूप में इस लावारिस लाश को जूनी इंदौर मुक्तिधाम में ले जाकर उसका रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
भाग्यश्री इस पुण्य का काम मानती है और जब भी किसी लावारिस शव के बारे में सूचना मिलती है, वो वहां पहुंच जाती है और उक्त शव का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करती है।
बिखरते रिश्ते और खत्म होती संवेदनाओं के दौर में भाग्यश्री का यह जज्बा उन्हें समाज के समक्ष एक उदाहरण के बतौर पेश करता है।
Related Posts
September 30, 2020 पंजाब के किंग्स पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
इसे कहते हैं नहले पर दहला। बल्लेबाजी का अभूतपूर्व आतिशबाजी नजारा। […]
October 15, 2020 डार्क हॉर्स नहीं, खिताब की प्रबल दावेदार है दिल्ली कैपिटल
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
एक आकर्षक एवं लुभावने मिश्रण का नाम है दिल्ली कैपिटल। तरुणाई और […]
December 29, 2020 शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता जरूरी है
इंदौर : मप्र का सांस्कृतिक और वाणिज्यिक शहर इंदौर हमेशा से एक अच्छा उदाहरण पेश करता रहा […]
February 24, 2024 मोहन राज में ‘आनंद ही आनंद’
🔹 कीर्ति राणा 🔹
इंदौर : मोहन यादव सरकार का योग्यता परीक्षण का अपना पैमाना है। […]
October 9, 2019 आसमान छूता रावण पलभर में हुआ खाक, चहुंओर छाया उल्लास इंदौर : असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) का पर्व […]
December 27, 2023 अयोध्या में रामलला के विराजित होने की खुशी में 22 जनवरी को गीता भवन में मनेगी दिवाली
16 से 22 तक श्रीराम कथा का होगा दिव्य आयोजन।
अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ […]
February 18, 2022 बिना नम्बर की बीएमडब्ल्यू पर लगाया गया हजारों रुपए जुर्माना
इंदौर : पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के निर्देश पर […]