इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने पूरे शहर में बारिश के चलते हुए जलजमाव के लिए निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निगम में प्रशासक काल के दौरान कचरा प्रबंधन, जल कर , नाला टेपिंग, सीवरेज पर शहर में टैक्स लगाया गया था, उस टैक्स का विरोध 31 मार्च 2021 को सबसे पहले मैंने किया था। इस बारे में एक वीडियो भी मैने सोशल मीडिया पर जारी किया था उसमें कही हुई हर बात कल और आज की इस वर्षा ने सिद्ध कर दी है।
नाला टेपिंग पर करोड़ों खर्च, नतीजा सिफर।
नेमा कहा कि नाला टेपिंग के नाम पर सरकार का करोड़ों रुपया खर्च होने के बाद शहर को यह दिन देखना पड़ रहा है।यह अधिकारियों की अदूरदर्शिता का परिणाम है। शहर के प्राकृतिक जल बहाव के विपरीत लाइन डालने का नतीजा इंदौर के लोग भुगत रहे हैं।
जल निकासी की विस्तृत कार्योजना बनाएं, दोषियों को दंडित करें।
गोपी नेमा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से अनुरोध किया है कि बीते दो वर्षों में किए गए सभी कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर भविष्य में इंदौर को ऐसी त्रासदी न भुगतना पड़े, इस बात को सुनिश्चित करें। उन्होंने जल निकासी की प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसे अमल में लाने और इंदौर को डुबोने के जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग महापौर से की है।
Related Posts
October 14, 2021 यूरिया से अवैध रूप से लिक्विड सोप बनाने वाली फर्म पर छापा, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : किसानों के साथ धोखा–धडी कर अवैध रूप से उर्वरक यूरिया खाद भंडारित करने वाली फर्म […]
February 23, 2019 सरकार, बीसीसीआई का फैसला हमें मंजूर होगा-विराट नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि पाकिस्तान के साथ खेलने या न […]
April 3, 2023 बावड़ी हादसे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
घटना की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने और दोषियों कर कठोर कारवाई की मांग को […]
December 24, 2022 प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की महापौर ने की समीक्षा
शहर में किए जा रहे कार्यों एवं आयोजनों की एमआईसी सदस्य व पार्षदों की कमेटी करेगी […]
April 17, 2025 बम धमाके से बैंक उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने से मची सनसनी
बम स्क्वाड की जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु।
पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्री […]
February 20, 2020 सम्भागायुक्त ने निगम प्रशासक का लिया चार्ज, गिनाई प्राथमिकताएं इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को नगर- निगम प्रशासक का प्रभार भी संभाल […]
July 31, 2024 सांसद के मंच पर समूह गीतों के जरिए दिखी मराठी संस्कृति की मनोहारी झलक
आकर्षक वेशभूषा में 43 समूहों के 900 बच्चों ने दी प्रस्तुति ।
तीन समूहों में आयोजित […]