निराकृत प्रकरणों में 26 लाख 28 हजार रूपये के अवार्ड पारित।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में आयोजित “ग्राहक मध्यस्थता समाधान” सम्पन्न।
इंदौर : इंदौर संभाग में सम्पन्न हुए ग्राहक मध्यस्थता समाधान कार्यक्रम में आपसी सहमति से 31 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में 26 लाख 28 हजार रूपये के अवार्ड पारित किए गए।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग इंदौर क्रमांक-1 के अध्यक्ष बलराज कुमार पालोदा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक विरण मंत्रालय, नई दिल्ली के आदेश एवं निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु .एस. केमकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक-1 इंदौर में 16 एवं सम्बद्ध जिला आयोग धार में दो, जिला आयोग खण्डवा में दो, जिला आयोग मण्डलेश्वर में तीन, जिला आयोग बडवानी में एक एवं जिला आयोग बुरहानपुर में सात इस प्रकार कुल 31 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे के आधार पर किया गया। निराकृत प्रकरणों में कुल 26 लाख 28 हजार 728 रूपये के अवॉर्ड पारित किए गए।
Related Posts
August 29, 2022 जुएं के अड्डे का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, 6 जुआरी गिरफ्तार
इंदौर : राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रिमझिम बार में टोकन के माध्यम से खिलाए जा रहे सट्टे […]
January 10, 2022 पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ बीजेपी ने बनाई मानव श्रृंखला, चन्नी सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में […]
August 8, 2023 चावड़ा ने बड़वानी में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
बड़वानी के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया था सम्मेलन।
इंदौर : आईडीए के […]
January 11, 2023 मप्र में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं – मुख्यमंत्री
पर्यटन एक उभरता हुआ निवेश का क्षेत्र-मंत्री सुश्री ठाकुर।
भारत की अर्थव्यवस्था में […]
February 7, 2021 पुनः 50 के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमण के नए मामले, 17 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण कम भले ही हो गया हो पर उसका खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मामलों […]
January 29, 2021 पाकिस्तान से भागकर आए 64 हिन्दू परिवारों को मिली भारत की नागरिकता
इंदौर : गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में पाकिस्तान se अत्याचार झेलकर भारत आए हिंदू भावुक […]
June 4, 2024 इंदौर में नोटा में पड़े दो लाख से अधिक वोट
बीजेपी प्रत्याशी लालवानी की देश में सर्वाधिक वोटों से जीत को किया फीका।
साढ़े 11लाख […]