आगामी 24 दिसंबर को महावीर बाग में होगा संभागीय स्तर का मीडिया प्रशिक्षण वर्ग।
इंदौर : शहर के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में मोर्चो के मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी सहित मंडल के मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टिनू ने बताया कि आगामी 24 दिसंबर को इंदौर में संभाग स्तरीय मीडिया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी 9 जिलों के जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी सभी मोर्चों के जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी सहित मंडलों के मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी सम्मिलित होंगे। भाजपा मध्यप्रदेश अपनी मीडिया टीम को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग प्रत्येक संभाग में कर रही है। पार्टी की विचारधारा की विकास यात्रा, बढ़ता भारत बढ़ता मध्यप्रदेश, समाचार निर्माण, मीडिया के कार्य व व्यवहार जैसे बिषयों पर विस्तार से इस प्रशिक्षण वर्ग में चर्चा होगी। प्रशिक्षण वर्ग में 6 सत्र होंगे जिनमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टिनू, प्रदेश प्रवक्ता दिव्या गुप्ता, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी , जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related Posts
May 15, 2022 परिवार भावनात्मक जख्मों को भरने का मरहम है- डॉ. गौड़
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर राज्य आनंद संस्थान इंदौर द्वारा परिवार पर शहरीकरण […]
July 4, 2022 वीडी शर्मा की मौजूदगी के बावजूद फ्लॉप रही युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली
इंदौर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अगुवाई में रविवार शाम निकली भारतीय […]
July 29, 2020 नहीं आई एम्बुलेंस, सड़क पर ही महिला ने बच्चे को दे दिया जन्म..! शहडोल : सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के भले ही दावे करें लेकिन आम आदमी को आज भी इलाज […]
September 28, 2020 सीएम शिवराज ने जिलेवार की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, ज्यादा संक्रमित जिलों में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं संक्रमण रोकने […]
July 24, 2023 इंदौर – मनमाड़ रेल लाइन का सर्वे जल्द पूरा किया जाए
सांसद शंकर लालवानी के अनुरोध पर रेल बोर्ड के चेयरमैन ने सेंट्रल रेलवे के जीएम को दिए […]
July 30, 2023 संभागीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बीजेपी ने की व्यापक तैयारियां
एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल तक लगाए झंडे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स ।
केंद्रीय […]
August 18, 2021 इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से रूबरू होंगे सिंधिया,बीजेपी नगर अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार, 19 अगस्त को इंदौर […]