महू – बांद्रा के बीच 22 व 29 दिसंबर को लगाएगी दो फेरे।
स्पेशल किराए के साथ चलेगी यह ट्रेन।
इंदौर : क्रिसमस एवं शीतकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराए के साथ किया जाएगा। यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 09326 डॉ.अम्बेडकर नगर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 22 एवं 29 दिसम्बर, 2022, गुरूवार को डॉ. अम्ब्ेाडकर नगर से 20.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर (20.30/20.35), देवास(21.26/21.28), उज्जैन(22.30/22.35), नागदा(23.30/23.32), रतलाम(00.55/01.00, शुक्रवार) एवं दाहोद(02.26/02.28) होते हुए शुक्रवार को 12.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09325 बान्द्रा टर्मिनस डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 23 एवं 30 दिसम्बर, 2022, शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 15.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(00.08/00.10,शनिवार), रतलाम(02.20/02.25), नागदा(03.13/03.15), उज्जैन(04.25/04.30), देवास(05.12/05.14) एवं इंदौर(06.30/06.35) होते हुए शनिवार को 07.15 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन पहुँचेगी।
इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, छ: थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
Related Posts
August 24, 2021 समाज के समक्ष विद्यमान ज्वलंत मुद्दों को उठाता एकल नाट्य ‘पॉपकॉर्न’ का असरदार मंचन
इंदौर : लॉक डाउन के बाद ठप पड़े रंगकर्म का सिलसिला धीरे ही सही पर चल पड़ा है। अभिनव कला […]
February 10, 2024 आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए बीजेपी कार्यकर्ता
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर के बैनर तले श्रीराम दर्शन अभियान के तहत पार्टी […]
April 30, 2021 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रदेश सरकार देगी 50 फ़ीसदी सब्सिडी, जल्द सुचारू होगी ऑक्सीजन की उपलब्धता- बीजेपी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दावा है कि निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमीं […]
November 4, 2023 यह चुनाव बीजेपी के विकास और कांग्रेस के विनाश के बीच है : लालवानी
प्रेस वार्ता के जरिए सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में किए गए विकास कार्यों का पेश […]
June 24, 2021 संयोगितागंज पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नकबजन, सवा लाख से अधिक कीमत का चोरी का माल जब्त
इंदौर : थाना संयोगितागंज पुलिस ने एक शातिर नकबजन को बन्दी बनाया है। आरोपी के कब्जे से […]
January 30, 2023 सर तन से जुदा जैसे नारे बर्दाश्त नहीं होंगे – विजयवर्गीय
इंदौर : बीती 25 जनवरी को इंदौर के समुदाय विशेष के इलाकों सर तन से जुदा के नारे लगाए […]
April 5, 2021 5 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया, आरोपी को गिरफ़्तार कर बालक को सकुशल किया बरामद
इंदौर : 5 वर्ष के बालक का अपहरण का मामला 24 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने अगवा करने […]