इंदौर : तुकोगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे में तीन लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने के गहने तलाश कर मालिक के सुपुर्द किए।
ये था मामला।
फरियादी राहुल पटेल स्थाई निवासी हरदा,हाल मुकाम कनाड़िया द्वारा तुकोगंज थाने पर आवेंदन दिया गया कि 22 दिसंबर को वह उसकी मां को लेकर सोडानी सोनोग्राफी सेंटर पर m.r.i. कराने हेतु गया था m.r.i. के दौरान जो गहने मां ने पहन रखे थे, वह दो पॉलिथीन के पाउच में हमने हमारे पास रख लिए थे। m.r.i. होने के बाद मैं और मेरी माँ कार द्वारा वापस जब घर जाने लगे तो साकेत चौराहे पर मेरी मां को याद आया कि गहने मैं पहन लूं, इस पर जिस पाउच में गहने रखे थे, उसे खोलकर देखा तो पाउच में एक सोने की चेन, दो बाली, सोने की दो अंगूठी नहीं थी। फरियादी ने आशंका जताई कि सोडानी सेंटर पर m.r.i. करवाने के दौरान किसी ने हमारे गहने ले लिए हैं। टी आई कमलेश शर्मा ने आवेदन की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम को फरियादी के आभूषणों की पतारसी हेतु निर्देशित किया।
इस पर तुकोगंज पुलिस टीम द्वारा दो घंटे तक सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आवेदक को संतुष्ट कराया गया कि सोडानी सेंटर पर किसी के द्वारा भी उनके गहने नहीं लिए गए हैं, वे अपनी फोर व्हीलर चेक करें। यहीं नहीं टीम द्वारा कार में बारीकी से तलाश की गई। इस दौरान उक्त गहने स्टेपनी के नीचे गिरे पड़े मिले जो आवेदक को सुपुर्द किए गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से प्रभावित होकर आवेदक द्वारा तुकोगंज पुलिस की प्रशंसा की गई ।
Related Posts
January 6, 2024 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम […]
April 5, 2017 सेवढ़ा में बुधवार सुबह एक घर में रखे बारुद में धमाका होने से वहां मौजूद पांच लोगों की मौत दतिया। जिले के सेवढ़ा में बुधवार सुबह एक घर में रखे बारुद में धमाका होने से वहां मौजूद […]
December 4, 2021 देर रात इंदौर पहुंची बीजेपी की गौरव कलश यात्रा, मंचों से बरसाए गए फूल, टंट्या मामा के वंशजों का किया सम्मान
इंदौर : धार जिले से 29 नवम्बर को प्रारम्भ हुई जननायक टंट्या मामा की 'क्रांति सूर्य गौरव […]
July 4, 2025 इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप जॉब ओरिएंटेड कोर्स प्रारंभ करेगा देवी अहिल्या विवि
अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे नए कोर्स।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में […]
March 27, 2020 इंदौर की स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों का दल गठित करने के निर्देश इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के ऐसे वर्ग, खासकर ऐसे श्रमिक, […]
July 28, 2019 परमात्मा की हर लीला परमानंद से प्रेरित होती है- पण्डित त्रिवेदी इंदौर: परमात्मा का भाव जीवमात्र को आनंद देनेवाला होता है। उसकी हर लीला आनंद, दिव्यानंद […]
December 24, 2020 351 नए संक्रमित मरीज मिले, 289 ने दी कोरोना को मात
इंदौर : कोरोना संक्रमण फिलहाल नियन्त्रण में नजर आ रहा है। दिवाली के बाद से करीब एक माह […]