महाराष्ट्र के एक गांव में छुपकर काट रहा था फरारी।
न्यायालय से पैरोल मिलने के बाद हो गया था फरार।
इंदौर : डबल मर्डर के अपराध में 20 वर्षों से फरार, आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने धर – दबोचा। शातिर आरोपी न्यायालय से 45 दिन का पैरोल प्राप्त कर फरार हो गया था। जमीन विवाद में 22 वर्ष पूर्व हुए डबल मर्डर के प्रकरण में पकड़ा गया बदमाश, आरोपी है।
मुखबिर की सूचना पर थाना एरोड्रम क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी का नाम कमल शर्मा उम्र 55 साल निवासी151पंचमूर्ति नगर इंदौर, हालमु.- ग्राम धड़गांव नंदुरबार महाराष्ट्र होना बताया गया।उसके विरुद्ध भादवि में अपराध धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध है। न्यायालय से पैरोल प्राप्त कर वर्ष 2002 (करीबन 20 वर्षो) से वह फरार था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सन 2001 में (i).भय्यू सालवी नि. सालवी मोहल्ला (ii).दिलीप कुबड़ा नि. जय भवानी नगर इंदौर की जमीन विवाद के चलते आरोपी कमल शर्मा व उसके अन्य साथियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। उक्त प्रकरण में आरोपी कमल शर्मा गिरफ्तार होकर जेल निरुद्ध था, जिसके द्वारा पैरोल के लिए आवेदन कर 45 दिन का पैरोल स्वीकृत हुआ था, आरोपी कमल शर्मा पैरोल पर रिहा होकर फरार हो गया एवं महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में किसी गांव में कारपेंटर का कार्य कर छुपकर फरारी काट रहा था। आरोपी का ससुराल देवास जिले में होने से सोनकच्छ जिला देवास एवं इंदौर शहर में आते–जाते करीब 20 वर्ष से छुपकर फरार चल रहा था।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
Related Posts
April 13, 2017 यूपी के सीएम योगी की झांकी एमपी में सागर । यूपी के सीएम महंत योगी नाथ की लोकप्रियता अब चरम पर है ।उनका हिदुत्व का चेहरा लोगो […]
June 12, 2018 पारिवारिक कलह के कारण भैय्यू महाराज ने अपने ही घर में खुद को गोली मारी इंदौर| हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले हाईप्रोफाइल संत भय्यू महाराज द्वारा खुद को गोली […]
June 6, 2021 विधायक विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा के लिए शुरू की लकी ड्रा योजना, टीकाकरण करवाकर लोग जीत सकते हैं आकर्षक उपहार
इंदौर : क्षेत्र क्र.3 के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए […]
March 6, 2017 सुप्रीम कोर्ट से गायत्री प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सरकार मे परिवहन मंत्री एवं गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद की […]
August 20, 2022 आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जन्माष्टमी पर घोष के प्रदर्शन के साथ किया बांसुरी वादन
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में घोष […]
August 19, 2024 मंत्री विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
इंदौर : घर - परिवार में अपनों के बीच पर्व, त्योहारों की खुशियां तो सभी मनाते हैं पर ऐसे […]
August 21, 2021 मंत्री सिलावट ने सीएम शिवराज से अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए की 789 करोड़ के आवंटन की मांग
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से […]