देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  December 3, 2020 " 10:37 pm"

इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया होने के बाद भी स्वयं को एक सामान्य नागरिक समझते थे। पद और सत्ता का अहंकार उनसे कोसो दूर रहा। राष्ट्र उनके योगदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
ये विचार हैं पूर्व मंत्री और राऊ के विधायक जीतू पटवारी के, जो उन्होंने राजेंद्र नगर स्थित उद्यान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए व्यक्त किए। सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती पर आयोजित इस समारोह में पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने डाॅ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता भंवर शर्मा, इम्तियाज वेली, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, ब्लाॅक अध्यक्ष लोकेश भार्गव, राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग के महामंत्री राजदत्त शर्मा, सचिव राधाकृष्ण दुबे, महिला कांग्रेस की मनीषा शिरोडकर, मीनाक्षी जायसवाल, राठौर समाज की अध्यक्ष अर्चना राठौर, परशुराम महासभा की ओर से गायत्री तिवारी, विजय चंदात्रे, शीनू शर्मा, तनु उपाध्याय, धीरज तिवारी, महाराष्ट्रीयन समाज से अतुल पारोलकर, अ.भा. मानव अधिकार संगठन के रवींद्र पाठक, मोहन कर्पे तथा राजेंद्र नगर क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सहकारी उपनगर मंडल के संचालक सतीश येवतीकर, नकुल गजांकुश, अनीश व्होरा, हेमंत तिवारी, छाया चौधरी एवं संस्था के प्रबंधक रवींद्र तिवारी ने डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान श्रमिक भाइयों को फल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का पूरी तरह पालन किया।
संस्था अध्यक्ष संजय मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर प्रदेश की पहली गृह निर्माण सहकारी संस्था है जिसके माध्यम से डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में उद्यान के साथ ही प्रतिमा की स्थापना भी की गई है। संस्था के माध्यम से क्षेत्र में हा.से. स्कूल को प्रौन्नत करने, शासकीय अस्पताल के लिए संस्था की ओर से भूमि उपलब्ध कराने, पुलिस चौकी का निर्माण, विश्व कीर्तिमान प्राप्त परशुराम चौक की स्थापना एवं उस पर शौर्य एवं तेज के प्रतीक फरसे का निर्माण, राजेंद्र नगर में सीमेंट एवं कांक्रीट रोड का निर्माण, जनता के लिए डाकघर की सुविधा उपलब्ध कराने जैसे अनेक सेवा कार्य भी कराए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र तिवारी ने किया और आभार माना सतीश येवतीकर ने। राजनीति से ऊपर उठकर इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *