ग्राम बिहाड़िया और सनावदिया में अवैध कॉलोनी काटने हेतु किया जा रहा था अवैध निर्माण।
भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान जारी।
इंदौर : इंदौर जिले में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशानुसार भू-माफियाओं के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दो गांवों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित करने उद्देश्य से किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। लगभग 5 करोड़ रूपए बाजार मूल्य की जमीन मुक्त कराई गई।
एसडीएम प्रिया वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग के अमले द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम बिहाडिया में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बिहाड़िया स्थित भूमि खसरा क्रमांक 270 के पेकी भाग 2200 स्केयर फीट भूमि पर प्लिंथ हाइट पर निर्माणाधीन अवैध निर्माण हटाया गया। अवैध निर्माण कर्ता संतोष यादव और महेश यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से निर्माण किया जा रहा था। ग्राम सनावदिया में शासकीय भूमि खसरा नंबर 645 के पेकी भाग 1000 वर्गफीट भूमि पर निर्मित दो टीन शेड भी हटाए गए। अवैध कॉलोनी निर्माण के उद्देश्य से यह निर्माण सुरेश सोलंकी पिता बाबूलाल सोलंकी द्वारा किए गए थे। इसतरह कुल दोनों ग्रामों की एक हेक्टेयर भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए है, पर अवैध कालोनी निर्माण करने की योजना को विफल किया गया।
Related Posts
April 9, 2023 बॉलीवुड के कई कलाकारों ने प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल में साझा किए अपने अनुभव
प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव: दूसरा दिन।
हिमानी शिवपुरी, कौशिक मित्रा, […]
October 12, 2020 कोरोना संक्रमण पर नहीं लग पा रही लगाम, साढ़े चार सौ नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण अब दैनंदिनी जीवन का हिस्सा बन गया है। लगातार संक्रमित मरीज मिल […]
November 4, 2022 बीजेपी में कभी नहीं रहा 75 वर्ष की उम्र का बंधन,बेवजह बनाया गया चर्चा का विषय – जटिया
75 वर्ष का नियम बीजेपी में कभी था ही नहीं, उसे तो बेवजह चर्चा का विषय बना दिया गया। […]
June 27, 2022 आधारभूत संरचना के विकास से ही इंदौर आईटी हब बनने की दिशा में है अग्रसर – भार्गव
इंदौर : इंदौर तेजी से आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टीसीएस और इंफोसिस जैसी […]
June 16, 2020 परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल नहीं खुलेंगे धर्मस्थल इंदौर : धर्मस्थलों को खोले जाने, सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ नियंत्रण सहित अन्य उपायों के […]
March 16, 2021 राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र ने जारी किए 4104 करोड़ रुपए
नई दिल्ली : कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से 2020 में केंद्र और […]
September 2, 2020 कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 4 सौ के पार..! इंदौर : कोरोना का प्रकोप लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। पांच माह बाद भी चिकित्सा […]