ग्राम बिहाड़िया और सनावदिया में अवैध कॉलोनी काटने हेतु किया जा रहा था अवैध निर्माण।
भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान जारी।
इंदौर : इंदौर जिले में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशानुसार भू-माफियाओं के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दो गांवों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित करने उद्देश्य से किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। लगभग 5 करोड़ रूपए बाजार मूल्य की जमीन मुक्त कराई गई।
एसडीएम प्रिया वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग के अमले द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम बिहाडिया में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बिहाड़िया स्थित भूमि खसरा क्रमांक 270 के पेकी भाग 2200 स्केयर फीट भूमि पर प्लिंथ हाइट पर निर्माणाधीन अवैध निर्माण हटाया गया। अवैध निर्माण कर्ता संतोष यादव और महेश यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से निर्माण किया जा रहा था। ग्राम सनावदिया में शासकीय भूमि खसरा नंबर 645 के पेकी भाग 1000 वर्गफीट भूमि पर निर्मित दो टीन शेड भी हटाए गए। अवैध कॉलोनी निर्माण के उद्देश्य से यह निर्माण सुरेश सोलंकी पिता बाबूलाल सोलंकी द्वारा किए गए थे। इसतरह कुल दोनों ग्रामों की एक हेक्टेयर भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए है, पर अवैध कालोनी निर्माण करने की योजना को विफल किया गया।
Related Posts
October 7, 2023 इंदौर के 14 चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगाए गए स्मार्ट सिग्नल
आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल चौराहों पर रहेगी नजर।
स्मार्ट […]
March 14, 2020 कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए स्कूल- कॉलेज में अवकाश घोषित भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए […]
September 2, 2023 मोबाइल लूट व चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चोरी व लूट के 5 मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
मोबाइल फोन स्नैचिंग […]
November 29, 2019 लगातार बढ़ रहे अपराधों के विरोध में बीजेपी सौपेगी ज्ञापन इंदौर : शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों और बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय […]
January 24, 2025 मास्टर प्लान की सड़कों में बाधक पुश्तैनी मकानों के रहवासियों के विस्थापन की योजना बनाएं..
योजना को लेकर शासन स्तर पर दिए गए निर्देशानुसार ही करें कार्रवाई : मंत्री […]
February 1, 2025 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत इंदौर पहुंचा पूर्वांचल के युवाओं का दल
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, इंदौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से कराया […]
October 19, 2021 ई- एफआईआर पर शिप्रा पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल जब्त
इंदौर : ई-एफआईआर से प्राप्त शिकायतों पर, इंदौर पुलिस द्वारा लागातार प्रभावी कार्रवाई की […]