इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को राजबाडा एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए फुटपाथ और सड़क पर रखी कुल 7 ट्रक सामग्री जब्त कर ली।
शहर के व्यस्ततम बाजारों में फुटकर व्यापारी और दुकानदारों द्वारा फुटपाथ व सड़क पर सामान रख देने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है वहीं यातायात में भी बाधा खड़ी हो जाती है। इस बारे में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जागे निगम प्रशासन द्वारा शहर के व्यवस्तम बाजारों व क्षेत्रो में दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों को अपनी दुकान का सामान फुटपाथ व सडक किनारे ना रखने के संबंध में अनाउसमेंट कर समझाइश दी गई थी।
अनाउसमेंट के बाद भी दुकान के बाहर फुटपाथ व सडक किनारे सामान रखने पर निगम मार्केट व रिमूव्हल विभाग की 5-5 टीमों द्वारा राजबाडा एवं सरवटे बस स्टेण्ड क्षेत्र में सघन मुहिम चलाई गई। सड़क पर सामान रखकर विक्रय करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए, राजबाडा से 3 एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र से 4 ट्रक सहित कुल 7 ट्रक सामग्री जब्त की गई।
महापौर के निर्देश पर यह मुहिम सतत चलाने की बात भी निगम अधिकारियों ने कही है।
Related Posts
June 6, 2021 टीकाकरण के मामले में प्रदेश में सबसे आगे पहुंचा इंदौर, एक दिन में 75 हजार लोगों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर में कोरोना टीकाकरण अभियान अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, […]
November 25, 2021 ई- कॉमर्स कम्पनी अमेज़ॉन के खिलाफ एफआईआर के गृहमंत्री ने दिए निर्देश
इंदौर : ई- कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन के जरिए जहर मंगवाकर युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले […]
October 26, 2020 सीएम शिवराज ने विजयादशमी पर की पूजा- अर्चना
भोपाल : विजयादशमी के अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री निवास में भी पूजा अर्चना संपन्न […]
July 2, 2022 रेल, सड़क और हवाई सेवा का तेजी से हो रहा विस्तार बीजेपी की देन – लालवानी
तेज हो गई है इंदौर की तरक्की की रफ्तार।
इन्दौर : लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने भाजपा […]
February 5, 2019 कला- संस्कृति और व्यंजनों का वसंतोत्सव तरुण जत्रा 8 फरवरी से इंदौर: शहर के पश्चिमी क्षेत्र का सबसे बड़ा वसंतोत्सव'तरुण जत्रा' 8 फरवरी से दशहरा मैदान […]
March 2, 2022 अग्नेश्वर महादेव की आराधना में पेश की गई भजनों की बानगी
इंदौर : महाशिवरात्रि के पर्व पर अग्निबाण परिवार द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। […]
February 11, 2024 मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार दो गुना तेजी से काम कर रही है
मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है कि डबल इंजन की सरकार कैसे काम करती है।
प्रधानमंत्री […]