अभियान के अंतर्गत नगर के सभी 28 मंडलों में होगा प्रशिक्षण वर्ग।
इंदौर : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी अभी से जुट गई है। पार्टी अपनी सोशल मीडिया एवं आईटी टीम को और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश भर में 1070 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही हैं। इसे सुधोष मंडल प्रशिक्षण अभियान नाम दिया गया है।
प्रत्येक बूथ पर होंगे दो सोशल मीडिया वॉरियर्स।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर दो सोशल मीडिया वॉरियर्स तैयार करना है। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा इंदौर महानगर द्वारा 30 दिसंबर से बूथों पर प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रथम प्रशिक्षण वर्ग विधानसभा 4 के लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल के दस्तूर गार्डन मैं शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा इंदौर में 1602 बूथ हैं।
प्रशिक्षण में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन ऑनलाइन बारकोड के माध्यम से किया जाएगा। उनकी उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग में 3 सत्र होंगे। प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र होगा जिसका विषय पार्टी की विचारधारा एवं रीति नीति होगा। द्वितीय सत्र सोशल मीडिया व आईटी के प्रशिक्षण को लेकर होगा तृतीय सत्र समारोप सत्र होगा।
Related Posts
October 3, 2022 द्वारकापुरी पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर, लाखों के दुपहिया वाहन बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर बदमाश पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]
January 25, 2024 बाबासाहब अम्बेडकर प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती
झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान के तहत आयोजित आर्यक्रम में बोले न्यायमूर्ति वेद प्रकाश […]
January 21, 2020 शहीदों के परिजनों का सम्मान और देशभक्ति गीतों के साथ मनेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती इंदौर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लोक संस्कृति मंच के बैनर तले देशभक्ति से […]
January 16, 2023 इंडिया गेट की प्रतिकृति पर गुब्बारे छोड़कर किया गया झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान का शुभारंभ
शहीदों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन।
रीगल चौराहे पर बैंड की धुनों और देश भक्ति से […]
March 4, 2023 हेल्थ मंत्रा में तन-मन को स्वस्थ्य रखने के बताए गए तरीके
इंदौर : 'सम्सकृति दर्शन' के तहत हेल्थ मंत्रा का आयोजन स्थानीय अभिनव कला समाज में किया […]
August 4, 2019 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने दस्तुर गार्डन में महापौर श्रीमती […]
July 26, 2017 मै गलत हूं, तो इस्तीफा देने को तैयार हूं, अन्यथा आरोप लगाने वाले दे इस्तीफा : सिंधिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार […]